शनिवार 14 जून को मुंबई में GQ इंडिया का 'बेस्ट ड्रेस मेन' का इवेंट आयोजित हुआ। यह इवेंट हर साल किया जाता है। GQ 'बेस्ट ड्रेस मेन' फैशन और फिल्मी जगत के पुरुषों को सम्मान देने के लिये आयोजित किया गया था। इन तस्वीरों में आप पुरुषों के साथ महिलाओं को भी चमक-धमक कपड़े पहने हुए देखेंगे। इस इवेंट में नरगिस फाकरी, आशुषमान खुर्राना, शाहिद कपूर, सैफ अली खान, राहुल खन्ना और अन्य सेलेब्रिटीज भी आए थे।
नरगिस फाकरी
नरगिस फाकरी ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। यह लेस आउटफिट नरगिस को पूरा गोथिक लुक दे रही है।
सैफ अली खान
सैफ अनी खान अपने बेस्ट लुक में थे। सैफ ने ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट पहनी थी।
शाहिद कपूर
शाहिद काफी फीके दिख रहे थे। वे समर जैकेट और ब्लैक नेक ब्लैक टी में थे।
अमृता पुरी
अमृता पुरी पतले ब्लैक आउटफिट में काफी जच रही थीं। ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक पेंसिल स्कर्ट में दिखीं।
यूवराज और जहीर खान
यहां पर खिलाड़ी भी आए थे। यूवी ने ब्लू नेवी ब्लेजर और डेनिम पहन रखी थीं और जहीर खान ने ब्लैक ब्लेजर और क्रिस्प वाइट शर्ट पहनी हुई थी।
एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा ने न्यूड गोल्उ आउटफिर पहना था, जिसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। पैटर्न पलाजो पैंट और स्लीवलेस टॉप पहना था जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी।
प्रीती देसाई
अभय देयोल की गर्लफ्रेंड दिखने में काफी हॉट लग रही थीं। उन्होनें पिंक कलर का बैकलेस गाउन पहना था। अभय देयोल ने ब्लू गूची सूट पहना था।
आयुषमान खुर्राना
आशुषमान ने ब्लू सूट को वाइट शर्ट के साथ पहना था।
किरन राव
किरन राव ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी।
राहुल खन्ना
राहुल खन्ना काफी स्टाइलिश आदमी हैं। उन्होने चारकोल ग्रे सूट पहना था जो कि गूची से था।
जायद खान
जायद खान रॉक करने के मूड में दिखे। इन्होने रेड सिगरेट पैंट आअैर ब्लैक शर्ट पहन रखी थी। इन्होने अपने लुक को पूरा करने के लिये ब्लैक हैट पहनी थी।
नील नितिन मुकेश
नील ने ब्लू नेवी सूट और पोल्का डॉट शर्ट पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications


