मैं तेरा हीरो की सकसेस पार्टी में पूरी कास्ट के साथ-साथ बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी पहुंची। इस पाटी में हमने सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या दत्ता, आलिया भठ्ठ और एकता कपूर आदि को देखा जिन्होनें एक से एक बढ़ कर खूबसूरत कपड़े पहन रखे थे। आइये देखते हैं इनकी कुछ तस्वीरें।
सोनाक्षी सिन्हा
इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा सफेद रंग के कपड़ों में दिखीं। सोनाक्षी ने हल्का सा मेकअप कर रखा था, हाथो में आयोर ब्रांड का बैग ओर पैरों में वाइट पंप शूज पहन रखे थे।
आलिया भट्ट
आलिया ने कोबाल्ट जारा की ब्लू रंग की ड्रेस पहन रखी थी। पैरों में स्ट्रैपी सैंडल और बालों को साइड स्वेप्ट कर रखा था।
सोफी चौधरी
सोफी चौधरी ने पार्टी में काफी स्टनिंग एंट्री मारी। इस लवली लेडी ने रोहित गांधी और राहुल खन्ना कि डिजाइनर ड्रेस पहन रखी थी।
इलियाना डिसूजा
इलियाना ने एक ब्लैक रंग का जारा टॉप पहना था।
हुमा कुरैशी
हुमा ने पेपर डॉल बॉडी कॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी क्यूट सी लग रही थीं।
दिव्या दत्ता
इस बार दिव्या ने एक ट्रेडिशनल लुक धारण कर रखा था। उन्होनें मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइनर साडी पहन रखी थी।
एकता कपूर
जब बात एकता कपूर ही आती है तो, वह खुद को उतनी अच्छी तरह से कैरी नहीं कर पाती, जैसा उन्हें करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications


