Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
5 सेलेब्रेटी, जिन्होंने इंफर्टिलिटी को दी मात
इन सभी को पूरी दुनिया में जाना जाता है और इनका करियर काफी फल—फूल रहा है। साथ ही इन सेलेब्रेटी के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है। पर प्रसिद्ध और समृद्ध होने का यह मतलब नहीं कि इनकी जिंदगी आसान रही है। ये भी अपनी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजरें हैं। यहां हम आपको पांच ऐसे सेलेब्रेटी के बारे में बताते हैं, जिन्हें फर्टिलिटी की समस्या से जूझना पड़ा। कुछ ने आईवीएफ का सहारा लिया, वहीं कुछ ने बच्चे को गोद ले लिया।
1. आमिर खान और किरण राव: 1 दिसंबर 2011 का दिन इस कपल के लिए सबसे बड़ी खुशी ले कर आया। काफी परेशानियों और लंबे इंतजार के बाद आमिर को इन—विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए सेरोगेसी से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। कुछ मेडिकल अड़चनों के कारण डाक्टर ने उन्हें आईवीएफ अपनाने की सलाह दी थी।

2. मेरिका क्रास: 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी में कमी आने लगती है और गर्भधारण में समस्या बढ़ जाती है। यही हुआ अमेरिकी एक्ट्रस मेरिका क्रास के साथ। जब उन्होंने मां बनने का फैसला किया तब वह 40 साल की थी। इसलिए शादी के तुरंत बाद उन्होंने आईवीएफ को चुना। फरवरी 2007 में उन्होंने जुड़वां बेटी को जन्म दिया।
3. ब्रूक शील्ड्स: ब्रूक शील्ड्स एक अमेरिकी मॉडल व एक्ट्रेस है। गर्भधारण से पहले उन्हें 7 बार आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा। यह उनकी जिंदगी का सबसे दुखद अध्याय है। उन्हें प्रसव के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बच्चे की जरूरत पर उनका शरीर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ था और मातृत्व बंधन को बनाने में वह काफी तनावग्रस्त हो गई थी। धीरे—धीरे डॉक्टर की मदद से वह इस दुखद समय से उबर सकी। आज वह एक खुशहाल मां है।
ऐसी हस्तियां जिन्हें है मधुमेह की बीमारी
4. सेलिन डिओन: यह कनाडा की एक सिंगर है। इन्होंने 17 दिसंबर 1994 को रेन एंजलिल से शादी की। डिओन ने कई साल तक गर्भ धारण की कोशिश की पर सफल नहीं हो पाई। आखिरकार इस कपल ने आईवीएफ को चुनने का फैसला किया। डिओन 6 बार आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजरी। यह उनके लिए एक बेहद भावनात्मक सफर रहा। 23 अक्टूबर 2010 को उन्होंने एक स्वस्थ जुड़वां बच्चे को जन्म दिया।
5. ह्यूग जैकमैन: ह्यूग जैकमैन एक आस्ट्रेलियाई प्रोड्यूसर व एक्टर हैं। उन्होंने 11 अप्रैल 1996 को डेबोरा ली फर्नेस से शादी की। यह कपल खुद का बच्चा चाहता था। डेबोरा दो बार गर्भवती हुई पर दोनों बार मिसकरेज हो गया। बाद में उन्होंने आस्कर मैक्समिलियन और एवा इलियट नाम के दो बच्चे को गोद ले लिया।



Click it and Unblock the Notifications
