Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हर दिन छूते हैं हम ये 10 गंदी चीजें
आप घर में है और सोचते हैं कि आपने किसी भी गंदी चीज को हाथ नहीं लगाया है तो आप गलत सोच रहे हैं। आप घर की जिस भी वस्तु को छूते हैं वह बिल्कुल साफ नहीं होती है, इसमें कई छुपे हुए बैक्टीरिया होते है जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। इनसे बचना मुश्किल है क्योंकि ये आपके घर में ही मौजूद होते हैं।
क्या आपको अपने घर की इन गंदी चीजों के बारे में पता है जिन्हे आप दिन में कई बार छूते ही हैं। ये गंदी चीजें निम्न प्रकार हैं:
10 तरीकों से आपकी जिन्दगी को तबाह कर देता है स्मार्टफोन
1. दरवाजे की कुंडी: कई लोग वॉशरूम से आने के बाद हाथ नहीं धुलते हैं। उन्हे यह जानकर आश्चर्य होगा कि पूरे घर में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वॉशरूम के दरवाजे के हैंडल पर होते हैं।

2. फ्रिज का हैंडल: घर में फ्रिज सभी के यहां होता है। इसका हैंडल काफी गंदा होता है जिसमें कई जर्म होते है।
3. रूपए या पैसे: हमें हर दिन रूपए या पैसे से काम जरूर पड़ता है। एक शोध के मुताबिक, एक नोट में 1,35,000 बैक्टीरिया होते हैं जो किसी को भी भयानक बीमार कर सकते हैं।
4. कीबोर्ड: वर्चुअल वर्क होने पर आपको दिन में कई बार कीबोर्ड से दो चार होना पड़ता है। कई बार में इनमें जर्म के अलावा कोली आदि भी पाएं जाते हैं जो बेहद खतरनाक होते हैं।
5. टॉयलेट सीट: घरों में वेस्टर्न टॉयलेट होने पर हम उसे छूते है और उससे बैक्टीरिया हमारे सम्पर्क में आ जाते हैं। टॉयलेट सीट के एक इंच में कम से 295 बैक्टीरिया होते है।
6. रिमोट कंट्रोल: घर में रिमोट सभी के हाथ में रहता है जिसे हर कोई कई तरीके के काम करने के बाद पकड़ता है, इसके काफी बड़ी मात्रा में बैक्टीरिया होते हैं।
7. मोबाइल फोन: जो लोग दिन रात मोबाइल में ही लगे रहते हैं उन्हे पता होना चाहिए कि इसमें काफी सारे जर्म होते हैं।
8. स्विच बोर्ड: घरों में स्विच बोर्ड काफी गंदे हो जाते है जिनमें जर्म भी बहुत होते हैं। शोध के मुताबिक, एक स्विच में 217 बैक्टीरिया होते हैं।
9. स्टेशनरी: ऑफिस या घर में स्टेशनरी प्रोडक्ट को हर कोई हाथ लगाता है, जो बहुत अनहाईजिनिक होता है।
10. शॉपिंग कार्ट: आप कहीं बाहर जाएं तो शॉपिंग कार्ट का इस्तेमाल करते हैं जिन्हे हर कोई इस्तेमाल करता है इसी कारण इनमें बहुत ज्यादा जर्म होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
