Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रेड स्कर्ट और प्यारी सी मुस्कान लिये ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता भी फैशन में मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहतीं। आज कल उन्हें अपनी आने वाली फिल्म हमशकल्स के प्रमोशन के दौरान नई-नई डिजाइनर ड्रेस मे देखा जा रहा है। अभी हाल ही में ईशा गुप्ता को हमने डांस इंडिया डांस के एक एपीसोड में देखा। ईशा का स्टाइल आस्था शर्मा ने किया था। ईशा ने प्रमोाशन के दौरान पेंसिल स्ट्रेट शार्ट ड्रेस पहनी थी जो कि आशु सेखोसे दृरा डिजाइन की गई थी। वोग मैगजीन कवर पर आग लगा दी दीपिका ने
ड्रेस में अनेक रंगों का प्रयोग काफी आकर्षित करने वाला था। डांस इंडिया के सेट में आने वाले अन्य कलाकारों के मुकाबले ईशा गुप्ता की ड्रेस और अपीरियंस ज्यादा अच्छी लग रही थी।

ईशा गुप्ता की यह ड्रेस स्प्रिंग कलेक्शन 2014 के कलेक्शन में पेश की गई थी, जिसे एक्ट्रेस ने हूबहु वैसी ही स्टाइल में पहना था। ड्रेस में ना तो कुछ जोड़ा गया था और ना ही घटाया गया था। बस ईशा ने अपने फुटवेयर का चुनाव ज़रा हट कर किया था।
फ्लोरल टॉप और रेड कलर स्कर्ट के साथ ईशा ने एक ब्लैक हॉल्टर भ पहना हुआ था। पिछली बार जब हमने ईशा को देखा था, तब हमें वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं दिखी थीं। पिछली बार ईशा ने एक लंबी स्कर्ट पहनी थी जिस पर खूब सारा फ्लोरल प्रिंट छपा हुआ था। इस बार ईशा ने बड़े ही ध्यान के साथ अपनी ड्रेस चुनी।
ईशा ने अपने लुक को पूरा करने के लिये कानों में आम्रपाली इयररिंग और पैरों में मोनोक्रोम डायोर शूज पहन रखे थे। उनके होठों पर लगी रेड लिपस्टिक उनकी मुस्कान को और भी ज्यादा निखार रही थी। ईशा ने अपने बालों को खोल कर रखे थे। पर फिर भी हमें ऐसा लगता है कि ईशा को अपने लुक को और भी ज्यादा ग्रूम करने की आवश्यकता है। ईशा को अपने पैरों में सैंडल की जगह पर पंप पहनने चाहिये थे। खैर, अब आप हमें बताएं कि ईशा का लुक कैसा होना चाहिये?



Click it and Unblock the Notifications
