फिल्मफेयर अवार्ड 2014 पर हमने कई सेलेब्स को अच्छी-अच्छी ड्रेसें पहने हुए देखा। उसमें से आज हमने कुछ सेलेब्रिटियों की लिस्ट बनाई है चलिये देखते हैं कौन हैं वे सेलेब्रिटी जो दिखी रेड कार्पेट पर सबसे हंसीन।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक स्ट्रेपलेस पेपलम स्टाइल ऐलक्जेंडर मैकक्वीन गाउन पहन रखा था। प्रियंका देखने में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा दूसरी सबसे ज्यादा खूबसूरत और बेस्ट ड्रेस पहनने वाली एक्ट्रेस थीं। करिश्मा ने चॉकलेट कलर साडी गाउन पहनी थी जिस पर काफी सारी इंब्राइड्री की हुई थी।
वानी कपूर
वानी कपूर इस बैंगनी रंग की बोल्ड और सेक्सी ड्रेस में काफी अच्छी लग रही थीं। यह ड्रेस निखिल थंपी ने डिजाइन की थी।
सोफी चौधरी
सोफी ने पेपलम स्टाइल का गाउन पहना था। यह बोल्ड रेड कलर उन पर काफी अच्छा दिख रहा था।
श्रुति हसन
यह ब्लैक हाई नेकलाइन प्लेन गाउन श्रुति पर बहुत ही अच्छी तरह से फिट हो गई। यह ड्रेस उन पर काफी अच्छी दिख रही है।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने गॉरी और नयनिका की डिजाइनर गाउन पहनी थी जो कि काफी हसीन लग रही थी।
सोहा अली खान
सोहा अली ने इस बार केन फर्न डिजाइ गाउन पहना हुआ था। सोहा के स्ट्रेट बाल काफी चिक लग रहे थे।
इलियाना डी क्रूज
इलियाना देखने में काफी क्लासी दिख रही थीं। उन्होनें ब्लैक रंग का लेस गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर वॉक की।
अदिती राव हैदरी
अदिती राव हैदरी काफी गॉर्जियस दिख रही थीं। यह गाउन गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था जो कि ईबीएफडब्लू 2013 के रैंप पर दिखाया गया था।
प्राची देसाई
इस बार देसी बहु थोड़ी बोल्ड हो गईं। फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर प्राची ने डीप नेक और थाई हाई स्लिट गाउन पहना , जिसमें उनके पैर काफी ज्यादा दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications


