Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ये फुटबॉल खिलाड़ी हैं अपने बच्चों के सबसे बड़े फैन
क्या आप जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप 2114 के फुटबॉल खिलाड़ी अपने बच्चों से कितना ज्यादा प्यार करते हैं? और ये प्यारे-दुलारे छोटे न्नहें-मुन्ने बच्चे भी अपने पापा से बहुत प्यार करते हैं। इन्हें देख कर ऐसा लगता है कि मानों इनके खून में ही फुटबॉल का खेल दौड़ता हो। ये अपने पापा को मैच के हर घड़ी सर्पोट करने पहुंच जाते हैं।
फीफा के कई जाने माने फुटबॉल खिलाड़ी अभी तक शादी-शुदा नहीं है। इनके बच्चे या तो इनकी गर्लफ्रेंड या फिर लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप वाले पार्टनर से हुए हैं।
इस फादर्स डे पर हम फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके लड़कों के अटूट रिश्ते और प्यार को आपके समक्ष ले कर आए हैं। आइये जानते हैं कि वह अपने लड़कों से कितना प्यार करते हैं। यहां पर कुछ दिल छूने वाली तस्वीरें हैं, जिन्हें आपको इस फादर्स डे पर जरुर देखनी चाहिये।

लियोनेल मेस्सी
लियोनेल मेस्सी अपने बेटे थियागो के साथ हैं। इनके लड़के का जन्म 2 नवंबर 2012 को हुआ था।

नेमार डा सिल्वा सैंटोस जूनियर के साथ फोटो
नेमार और मैसी ग्राउंड पर अपने दोनों बचें के साथ फोटो के लिये पोज देते हुए। ये दोनों खिलाड़ी बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलते हैं।

फर्नान्डो टोरेस
फर्नान्डो टोरेस ने अपनी गर्लफ्रेंड से 20019 में शादी की थी। 2009 में पहले वे एक लड़की के पिता बने और फिर 2010 में उनकी पत्नी ने एक लड़के को जन्म दिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक बेटा है जिसका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है। वह तीन साल का है जो कि अपने पापा जैसा ही दिखता है।

केविन प्रिंस बोटेंग
केविन प्रिंस का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है, जिसके चलते उन्हें अपने बेटे से केवल हफ्ते में एक ही बार मिलने की अनुमति है।

मेजट ओजिल
जर्मन मिडफील्डर मेजट ओजिल का एक लड़का है। तुर्की मूल के खिलाड़ी अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करते। लेकिन वह पिता बनने का फर्ज अच्छी तहर से निभाना जानते हैं।

जेरार्ड पिके
जेरार्ड स्पेन से हैं और सिंगर शकीरा के ब्वॉयफ्रेंड भी हैं। दोनों ने अभी शादी नहीं की है पर उनसे उन्हें एक लड़का हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
