इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2014 के दूसरे दिन हमने आशिमा लीना के बेहद खूबसूरत ब्राइडल कलेक्श देखे। इनके ब्राइडल कलेक्शन का नाम 'जश्न' था। अगर आप दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं तो आपको भी इन खूबसूरत लहंगों और सूटों को एक बार देख लेना चाहिये। आइये देखते हैं 'जश्न' ब्राइडल कलेक्शन की कुछ झलकियां।
शोस्टॉपर और डिजाइनर
IBFW के दूसरे दिन, हमने लाल और गोल्ड के कई कॉम्बिनेशन देखे।
ब्लू का टच
रेतीले रैंप पर मॉडल्स ने ब्लू रंग के लहंगे में वॉक की।
न्यूड कलर की वाइट रेंज
आपको किसी भी रैंप पर न्यूड कलर्स देखने को मिल जाएंगे। शो के दूसरे दिन हमने ऐसे काफी कलेक्शन देखे।
भारी डिजाइन
इस दौरान काफी अलग अलग डिजाइन के कट्स रैंप पर दिखाई दिये। यह ब्लू सूट गोल्ड लाइननिंग के काम से सजा हुआ था।
कॉफी ब्राउन
इस शाही पोषाक के दो कलर देखने को मिलते हैं। यह कॉफी कलर कभी कभी चैरी रेड का रंग लिये नजर आता है।
मनमोहक साडियां
इस कलेक्श में आपको एक से बढ कर एक साडियों का कलेक्शन दिख रहा होगा। हर साडी में गोल्ड और ब्रोंज रंग के धागे से भारी काम किया हुआ है।
क्रॉप टॉप और लेयर शीर
यह प्यारा सा लहंगा काफी ब्राइट शेड लिये हुए है। इसकी चोली काफी छोटी सी है जिसपर एक सुंदर सी गोल्ड कोटी है।
लहंगे पर रूबी का काम
यह सुनहरे लहंगे पर आशिमा लीना ने रूबी का काम किया। यह काफी शानदार और सुंदर दिख रहा था।
ब्यूटी इन ब्लू
डीप बैक वाले लहंगे में मॉडलस बिल्कुल परी लग रही थीं। यह ब्राइडल कलेक्शन एक दम अलग सा था।
रेनबो कॉम्बिनेशन
इस सूट का रूपट्टा काफी हैवी है तथा सूट के गले में अलग अलग रंगों से काम किया हुआ नजर आ रहा है।
गोल्ड और रेड शेड
सुनहरे और लाल शेड के काम वाला लहंगा हर वधु को पसंद आएगा।
पद्मालक्ष्मी बनीं शो स्टॉपर
शो के लिये पद्मालक्ष्मी को शो स्टॉपर बना कर रैंप पर उतारा गया। उन्होनें काफी रंगीन ब्राइडल लहंगा पहना था, जो कि काफी कामुक दिख रहा था।



Click it and Unblock the Notifications


