इंडियन ब्राइडल फैशन वीक 2014 के पहले दिन गौरी और नयनिका ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया। इस दौरान उन्होनें लाल जैसे चटख रंगों का प्रयोग ना कर के सफेद और दबे हुए रंगों का प्रयोग किया। गौरी और नयनिका का यह ब्राइडल कलेक्शन काफी अच्छा था और लेटेस्ट ड्रेंड को हिसाब में रख कर ही डिजाइन किया गया था। आइये देखते हैं उनके कलेक्शन की कुछ झलकियां।
एलबीडी रहा गायब
क्या एलबीडी पुराना फैशन हो चुका है? शायद हां, क्योंकि हमने रैंप पर उसकी जगह पर ब्लैक ड्रेसें देखीं।
बोल्ड कलर
इस मोनोक्रोम ड्रेस के बारे में कुछ तो था, जो हमें अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
दुबली दुल्हानों के लिये
अगर आप काफी ज्यादा दुबली हैं, तो आपके ऊपर यह स्टाइलिश गाउन काफी अच्छा दिखेगा। इसके साथ ट्यूब बिकनी टॉप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
रेड गाउन
इस ब्राइडल गाउन का रंग गुलाबी लाल है , जिसका घेर लेयर्ड है।
थीम से मैच करता हुआ गाउन
गौरी और नयनिका के थीम का रंग रेड , वाइट और ब्लैक था। इस गाउन में तीन चमकदार रंग दिये गए हैं, जो कि रैंप पर बिल्कुल परफेक्ट दिख रहे हैं।
ब्लैक गाउन
यह लंबे ब्लैक गाउन, रैंप पर उभरते हुए दिखे। इसमें काफी डीटेलिंग दी हुइ थी।
वाइट का टाइम
यह काफी अजीब सी ड्रेस है। यह काफी मुश्किल है कि यह ड्रेस लोगों को पसंद आएगी।
ब्राइडल कलर
रैंप पर काफी सफेद कलेक्शन देखने को मिले। यह काफी बोल्ड और डेयरिंग थे।
पैशनेट कट पैटर्न
रैंप पर हमने कई ऐसे गाउन और ड्रेस देखें, जिसकी नेकलाइन और आर्मपिट काफी डीप थी।
पारदर्शी फ्रिल्ल ड्रेस
यह वाइट गाउन काफी पैटर्न लिये हुए है। इसमें कॉटन का भी काम है और नेट का भी।



Click it and Unblock the Notifications


