मनीष मल्‍होत्रा के लिये आलिया चलीं रैंप पर

आईसीडब्‍लू 2014 अब खतम हो चुका है। कल इसका आखिरी रैंप वॉक था, जिसको डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के रैंप वॉक के बाद समाप्‍त किया गया। इंडिया कॉचर वीक की शुरुआत जाने माने सब्‍यसाची मुखर्जी के डिजाइनर वेयर से शुरु हो कर मनीष के जानदार शो पर आ कर खतम हुई। मनीष के कलेक्‍शन का नाम 'पोर्ट्रेट्स' रखा गया है। मनीष मल्‍होत्रा की डिजानर साड़ी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज

नाम से ही पता चल जाता है कि यह कलेक्‍शन लड़कियों के सबसे खूबसूरत पल को दर्शाता है। जब एक लड़की दुल्‍हन बनती है, तब उसकी तस्‍वीर सबसे ज्‍यादा खूबसूरत मानी जाती है। तभी मनीष मल्‍होत्रा ने दुल्‍हन के इस खुशी के पल को अपने डिजाइनर लहंगे और अन्‍य पोषाको में कैद कर के एक नया लुक दिया है।

ICW’14: Alia Bhatt Walks For Manish Malhotra

हर लड़की चाहती है कि उसके सुहाग का जोड़ा सबसे खूबसूरत हो, इसललिये मनीष मल्‍होत्रा के ब्राइडल कलेक्‍शन पर सबसे ज्‍यादा विश्‍वास किया जा सकता है। मनीष मल्‍होत्रा ने अपने ब्राइडल डिजाइन को प्‍यारा सा लुक देने के लिये उसमें तरह तरह के रंगों का प्रयोग किया है जिसमें से गोल्‍ड काफी ज्‍यादा मात्रा में है। आउटफिट में प्राचीन तत्व का इस्‍तमाल दिखता है। मनीष ने लहंगे को परंपरा से जोड़ कर एक मॉर्डन लुक दिया है।

मनीष ने कपड़ों के साथ मैचिंग ज्‍वैलरी को श्री राजमहल ज्‍वैलर्स से ली है। स्‍पेशल नथ, मांग टीका और नेक पीस का इस्‍तमाल बड़ी ही खूबसूरती और समझदारी के साथ किया गया है। मनीष ने अपने कलेक्‍शन को केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं कर के रखा था बल्‍कि उन्‍होने पुरुषों के लिये भी अच्‍छा ऑपशन दिया था। रैंप पर मेल मॉडर्ल्‍स ने बंधगला शेरवानी के साथ लूज पयजामे पहने थे।

शेरवानी पर खूबसूरत कश्‍मीरी वर्क किया हुआ था। इस शो में आलिया भट्ट मनीष की शो स्‍टॉपर बनी नजर आईं। उन्‍होने लाल रंग की फुल स्‍लीव चोली के साथ बड़ा ही खूबसूरत चटक लाल रंग का लहंगा पहना था । लहंगे में भारी गोल्‍डन एंब्रॉएड्री की हुई नजर आ रही थी। आलिया ने एक भी गहना नहीं पहना हुआ था। उनके साथ रैंप पर आदित्‍य रॉय भी दिखे जिन्‍होने क्रीम कलर की बंधगला शेरवानी पहनी थी।

Story first published: Sunday, July 20, 2014, 12:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion