मनीष अरोड़ा इंडियन नामक ब्रांड के निर्माता और मालिक हैं। विदेशियों को मनीष अरोड़ा के कलर फुल कलेक्शन काफी पसंद आते हैं। पैरिस फैशन वीक में मनीष अरोड़ा अपने कलेक्शन को लगाार पेश करते रहते हैं। मनीष अरोड़ा ने आईसीडब्लू के मौके पर रैंप पर काफी अद्भुत कलेक्शन पेश किया। इसमें मॉडलों ने मोर से प्रेरित हो कर पोषाके पहन रखी थीं। दूसरी रोचक बात यह थी कि मॉडल्स के सिर पर भारी भरकम सजी-धजी टोपियां लगी हुई थीं, जो कि हमें अफरीकी ट्राइब्स की याद दिला रही थीं। आइये देखते हैं मनीष अरोड़ा के कुछ अद्भुत और रंगीन कलेक्शन।
पर्ल और गोल्डन बीड
यह आउटफिट मोतियों और गोल्डन बीड से सजी हुई है। मॉडल ने पेस्टल कलर की आउटफिट पहन रखी है।
मोरपंख वाली ड्रेस
इस ड्रेस एक लाल रंग की लहंगा स्कर्ट है जिसकी डिजाइन मोरपंख जैसी है। इसका ब्लाउज फुल स्लीव है।
गोल्डन लियोटार्ड
यह आउटफिट एक मेटैलिक तथा मोतियों के कॉम्बिनेशन से बना हुआ है।
पेस्टल कलर्स का कमाल
मनीष ने अपने आउटफिट को पेस्टल कलर्स से भर दिया था। वैसे मनीष अपने कपड़ों में ब्राइट कलर कर यूज करते हैं पर इस बार उन्होने रंगों से थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया है।
खूबसूरत स्कर्ट
यह स्कर्ट एक जैसी ही हैं पर इनमें खास डिजाइन बनाई गई हैं। कुछ स्कर्ट मिडी हैं तो कुछ शार्ट स्कर्ट और कुछ लहंगा स्कर्ट आदि।
फ्लोरल स्कर्ट
यह स्कर्ट धारीदार शर्ट के साथ पहनी गई है। यह लहंगा स्कर्ट देखने में काफी खूबसूरत है क्योंकि इस पर शीशे और गोटे का काम किया गया है।
फूलों से सही पगड़ी
यह पकड़ी देखने में काफी सुंदर है, इस पर काफी सारे फूल और मोतियां लगी हुई नजर आ रही हैं।
मोरनी के अलग-अलग रंग
यह थीम पीकॉक पर बेस्ड है इसलिये इसमें मौजूद हर कपड़े मोर या मोरनी के रंगों से प्रेरित हैं।



Click it and Unblock the Notifications


