Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ICW 2014: अल्ट्रा मॉडर्न महिलाओं के लिये वरुण बहल का कलेक्शन
वरूण बहल आईसीडब्लू 2014 का कलेक्शन काफी सरप्राइज देने वाला दिखा। जब रैंप की लाइटें डिम हुई तब एक-एक कर के मॉडल्स रैंप पर वॉक करती हुई दिखाईं। वरुण ने अपने कलेक्शन में बोल्ड, सोबर और वाइब्रेंट कलर मिक्स कर रखे थे। वरूण का कलेक्शन साफ देखते पता चल गया था कि यह आज की अल्ट्रामॉडर्न भारतीये महिलओं के लिये है। वे महिलाएं जो मिस मैच कर के कपड़ों को नया लुक दे कर पहन्ना पसंद करती हैं, उनके लिये वरूण बहल का यह कलेक्शन खास कमाल दिखाएगा। ICW 2014: रोहित बल के शानदार कलेक्शन देख दंग रह गए लोग
अगर हम उनके डिजाइन्स पर करीब से नज़र डालें तो, आप पाएंगी कि उन्होने काफी पतले फैब्रिक का यूज किया है। इन पतले कपड़ों पर फ्लोरल पैटर्न और इंब्रॉएड्री की गई है। आईसीडब्लू 2014 के तीसरे दिन वरुण बहल के कलेक्शन के बारे में काफी चर्चा हुई। अगर आप वरूण के इन खूबसूरत कलेक्श को देखना चाहते हैं तो, नीचे दिये स्लाइड पर जरुर क्लिक करें।

हॉट ब्लैक
मॉडल ने रैपराउंड स्कर्ट के नीचे सिगरेट पैंट पहनी है, जिसके ऊपर ब्लैक कलर का लेयर्ड टॉप है।

सिल्वर टच
पतले से टॉप के अंदर सिल्वर रंग की प्रिंटिड डिजाइन बनी हुई है। ऊपर से मॉडल ने ब्रांज कोट पहना है, जो कि काफी अच्छा दिख रहा है।

नेट पोषाक
पोषाक पर बड़ी अच्छी तरह से नेक का काम किया गया है। नेट के साथ ड्रेस पर पतले कपड़े का भी उपयोग किया गया है।

खूबसूरत चोली
वरुन बहल के कलेक्शन में यह शानदार हेवी प्रिंटिड चोली भी थी जो कि काली साड़ी के साथ पहनी गई थी।

भड़कीली चोली
मॉडल ने एक बहुत ही पतले कपड़े की चोली पहनी है, जिस पर काफी हेवी प्रिंट है। इसके नीचे काफी भारी लांग स्कर्ट है।

खूबसूरत रंगों का मेल
रैंप पर ब्राइट यलो रंग की स्कर्ट ने मानों धूम मचा दी हो। यह स्कर्ट काफी पतले कपड़े वाले टॉप के साथ पहना गया था।

इंब्राइड्री किया लहंगा
यह खूबसूरत लहंगा सफेद रंग का था , जिसमें लाल रंगा का काफी अच्छी तरह से उपयोग किया गया है। इसके बॉर्डर पर सिल्वर का काम किया है। पूरे लहंगे में सिल्वर और सफेद धागे से कढाई की गई है।



Click it and Unblock the Notifications
