Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
आईफा 2014: अरमानी आउटफिट में करीना ढा रही हैं कहर
IIFA 2014 टांपा बे में बडे़ ही जोर शोर से चल रहा है। आईफा की एक अच्छी बात यह है कि , यह हर साल बड़े ही एक्जॉटिक जगह पर होता है। यह उन बॉलीवुड सितारों के लिये एक अच्छा मौका होता है, जो काम कर के पूरे साल थक जाते हैं और कुछ वक्त थोड़ा सा रिलैक्स होना चाहते हैं।
इस बार आईफा में बड़ी मात्रा में सितारे इकठ्ठा हुए हैं, जो कि ग्रीन कार्पेट पर चलने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित आदि से ले कर करीना कपूर तक ने इस बार कपड़ों के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

आईफा रौक्स 2014 में करीना कपूर ने जब ग्रीन कार्पेट पर एंट्री मारी तो लोगों की नजर उन्हीं पर टिक गई। करीना को हमने अरमानी आउटफिट में देखा जिसमें वह कहर ढा रही थीं। करीना ने इस खास मौके पर खुद के लिये ब्लैक और मेटैलिक अरमानी आउटफिट चुना। वाइट स्लीवलेस टॉप पर मेटैलिक बीड्स लगी हुई थीं। कैसे पाएं करीना की कर्वी बॉडी
करीना कपूर का यह ब्लैक जार्जिया अरमानी आउटफिट 2013 कलेक्शन से लिया गया था। मोनोक्रोम ब्लैक और वाइट लुक करीना पर बहुत ज्यदा फब रहा था। करीना कपूर कभी भी बिना सही मेकअप किये और हेयर स्टाइल बनाए कहीं भी नहीं जाती। इस बार भी करीना ने बड़ी ही खूबसूरती से खुद का मेकअप किया था और बालों की हेयरस्टाइल भी काफी अच्छी लग रही थी।
करीना देखने में बिल्कुल मॉडल लग रही थीं। होठों पर रेड लिपस्टिक ने मानों करीना के चेहरे में जान डाल दी हो। करीना को हमने ज्यादातर लाल रंग की लिपस्टिक में ही देखा है, ऐसा लगता है कि मानों यह उनका फेवरेट कलर हो।
करीना ने काले रंग की घड़ी की एक्सेसरी के अलावा और कुछ भी हाथों में नहीं पहन रखा था। इसके अलावा करीना ने कानों में भी किसी प्रकार की इयररिंग नहीं पहनी थी। लेकिन फिर भी करीना कपूर ग्रीन कार्पेट पर बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications
