Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IIJW 2014: पहले दिन ये सेलेब्रिटियां बनी शो स्टॉपर
इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक 2014 लाइव हो चुका है और रैंप पर बॉलीवुड के सेलेब्रिटियों ने अपना-अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया है। आईआईजेडब्लू 2014 के पहले ही दिन हमें रैंप पर दर्जन भर सेलेब्रिटी दिखे। यह फैशन वीक हमेशा से ही सेलेब्रिटियों को आकर्षित करता रहा है। हर ज्वैलरी डिजाइनर यही चाहता है कि उसके आभूषणों का प्रदर्शन एक खूबसूरत और जाना माना सेलेब्रिटी ही करे।
आईआईजेडब्लू 2013 के पहले दिन इन सितारों ने चमकाया रैंप
इस बार के इंडिया इंटरनेशलन ज्वैलरी वीक पर अमीषा पटेल, नेहा धूपिया से ले कर सन्नी लियोन लक ने वॉक की। सभी सेलेब्रिटियां एक से बढ़ कर एक लग रहीं थी।

नेहा धूपिया- गितांजली ज्वैलर्स
नेहा धूपिया, गितांजली जेम्स के लिये शो स्टॉपर बनीं। नेहा ने गुलाबी और बैंगनी रंग का लहंगा पहना था और साथ में ब्राइडल डायमंड ज्वैलरी पहनी थी।

अमीषा पटेल: सूर्या गोल्ड एंड स्वारोस्की
अमीषा ने एक वाइट गोल्ड ज्वैलरी के साथ हाथों में हैंडकप ब्रेसलेट पहना हुआ था।

चित्रंगदा सिंह- मोनी ज्वैलर्स
चित्रंगदा ने मोनी अग्रावाल की डिजाइनर ज्वैलरी पहनी थी। साथ ही उन्होने एक बड़ा ही कोरल रंग का लहंगा भी पहना था।

काल्कि: प्रीती
काल्कि ने प्रीती ज्वेल्स के लिये शो स्टॉपर का किरदार निभाया। उन्होने अपने गले में एक बंधगला नेकलेस पहना था, जिसमें डायमंड, रूबी आदि का काम किया हुआ था।

लीसा रे- फरहा खान
लीसा ने अपने कानों में बड़े से पन्ने वाला इयररिंग पहन रखा था। यह इयररिंग चेन से जड़ी थी , जिसमें हीरे जडे़ हुए थे।

गौहर खान: IIGJ
गौहर खान रैंप पर जब उतरी तो ऐसा लग रहा था मानो कि वह आसान से सीधे उतरी हैं। सफेद गाउन के साथ उन्होने अपने सिर पर हीरे का हार एक ताज की तरह सजा रखा था। उसके बाद उन्होने गले में पन्ने का भी हार पहना हुआ था।

दिया मिर्जा: शोभा श्रीनगर
दिया मिर्जा ने नारंगी और गोल्ड लहंगा चोली पहना था जिसके साथ उन्होने काफी हेवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। उनकी ज्वैलरी हीरे और सोने के काम वाली थी।

सन्नी लियोन: अपाला
आखिर में हमें रैंप पर सन्नी लियोन भी दिखीं, जिन्होने ब्लैक ड्रेस के साथ अपाला के गहने पहने थे। इनकी ज्वैलरी "द रॉयल ट्राइब" के थीम पर आधारित थी।



Click it and Unblock the Notifications
