Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्वैलरी वीक पर रैंप पर उतरीं हुस्न की मलिका श्रीदेवी
रैंप की लाइटें धीरे-धीरे कम होने लगीं और एक मधुर संगीत बैकग्राउंड में बजने लगा। नजर घुमा कर देखा तो स्टेज के बीचो- बीच में हुस्न की देवी श्रीदेवी मुस्कुराती हुई खड़ी थीं। यह मौका था इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के तीसरे दिन का जिसमें श्रीदेवी ने गोलीचा ज्वैल्स के गंहनों को रैंप पर पहन कर पेश किया।
रैंप पर श्रीदेवी पीले और गोल्डन रंग के पोषाक में थीं, जिन्हें देख कर साफ पता चल रहा था कि वह एक भारतीय दुल्हन बन कर आई हैं। श्रीदेवी इस अवतार में काफी हंसीन लग रही थीं। गोलीचा ज्वैल्स ने रैंप पर गहनों के अपने अद्भुत कलेक्शन पेश किये। इनके कलेक्शन में आपको सोने, हीरे और माणिक के अच्छे डिजाइन्स देखने को मिलेगें। IIJW 2014: पहले दिन ये सेलेब्रिटियां बनी शो स्टॉपर

हीरा, जो कि मलिहाओं का सबसे प्रिय साथी माना जाता है, उसके भी हार इस दौरान रैंप पर भारी मात्रा में मॉडल्स के गले में देखने को मिला। रैंप पर मॉडल्स ने हल्के रंग के कपड़े पहन रखे थे, जिससे उनकी ज्वैलरी साफ ऑडियंस को दिखे।
कीमती पत्थरों को एक साथ इतनी अच्छी तहर से जड़ा गया था कि उन्हें देख कर मानों आपके होश ही उड़ जाएंगे। हर मॉडल एक से बढ़ कर एक लग रही थी। रैंप पर नेकलेस, कमरबंध, मांगटीका और कानों के बडे़ बडे झुमके देख कर कोई भी लड़की खुशी के मारे पागल हो सकती है।
श्रीदेवी इस शो की शोस्टॉपर बनीं थीं और हमें लगता है कि उनसे अच्छी और कोई पसंद हो भी नहीं सकती। श्रीदेवी ने हो हार पहना था, वह हीरे का था और उसमें एक के नीचे एक तीन लेयर्स थीं। यह हार काफी भारी लग रहा था और देखने में काफी अनमोल था। इसके अलावा श्रीदेवी ने कानों में विशाल माणिक रत्न की इयररिंग पहनी थी, जिसे देखते ही हमें उनसे प्यार हो गया। श्रीदेवी रैंप पर मुस्कुरा रही थीं, जिससे वजह से शो में और भी चार चांद लग गए।



Click it and Unblock the Notifications
