Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
बैंग बैंग में कटरीना के स्मोकी हॉट आउटफिट
अपने आने वाली फिल्म बैंग बैंग में कटरीना कैफ ने अपने फैशन स्टाइल को काफी उम्दा रखा है। इस बात का पता फिल्म के ट्रेलर से ही पता चलता है कि कटरीना के वॉडरोब में कितने हॉट आउटफिट रखे होंगे। तो आखिर कौन हैं ये डिजाइनर जिन्होने कटरीना को अपने परिधान से इतना ज्यादा हॉट और स्टाइलिश बना दिया? बैंग बैंग की कटरीना कैफ के फैंस इस बात को जानने के लिये काफी उत्सुक हैं।


अभी लेटेस्ट प्रोमो में हमने कटरीना कैफ को वाइट स्वपनिल शिंडे गाउन में देखा। यह एक वाइट रंग का लंबा गाउन था, जिसके किनारे ब्लैक बार्डर दिया गया था। कटरीना ने कानों में पन्ने की लटकती हुई इयररिंग्स पहन रखी थी। कटरीना ने एक और अन्य स्वपनिल शिंडे गाउन पहना था, जिस पर काफी कीमती नग और पत्थर जडे़ हुए थे।

कटरीना कैफ को पापा डोंट प्रीच ड्रेस एंड हार्नेस में अपने आने वाली मूवी में देखा जाएगा। उन्होने ब्लैक फॉक्स लेटेक ड्रेस भी पहनी है जिसके कमर पर हार्नेस लगा हुआ है। इस ड्रेस की नेकलाइन स्वीटहार्ट वाली है जिसके साथ कटरीना को भारी बूट्स भी पहनने पडे़।

फिल्म एक दूसरे रोमांटिक गाने मे हम देखते हैं कि कटरीना कैफ ने वाइट रंग का हॉल्टर नेक गाउन पहना है, जिस पर गोल्डन धागे से कढाई की गई है। इस गाउन पर जांघो पर काफी हाई स्लिट है, जिस वजह से कटरीना काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। यह गाउन पिया पॉरो ने डिजाइन किया है।

साथ ही आप को कटरीना कैफ के बैंग बैंग के पहले लुक को भी नहीं भूलना चाहिये। मूवी के पहले ट्रेलर में कटरीना स्विम सूट पहन कर पानी से बाहर निकल रही हैं। यह स्विम सूट एजेंट प्रोवोकेचर से दिया गया है। इसी डिजाइन के स्विम सूट को दीपिका पादुकोण ने वोग के मैगजीन कवर के लिये पहना था। कटरीना इस स्विम सूट में काफी हॉट लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
