पायल सिंघल ने लेक्मे फैशन वीक समर 2014 के कलेक्शन में, ट्यूनिक से लेकर फ्रिल्ल गाउन तक के खूबसूरत कलेक्शन पेश किये। पायल सिंघल के लिये रैंप पर नेहा धूपिया ने शोस्टापर का काम किया। पायल ने क्रॉप टॉप, शीर लहंगे, हाई वेस्ट स्कर्ट जैसे नायाब नमूने रैंप रप पेश किये। आइये देखते हैं पायल के कुछ चौंका देने वाले समर कलेक्शन।
डीप नेकलाइन
कुछ गाउन फ्रिल्ल वाली थीं, जिनकी नेकलाइन काफी डीप थी। यह देखने में काफी सेक्सी लग रही थी रैंप पर।
काली साड़ी
इस प्लेन काली साड़ी का पल्लू नारंगी रंग का था। यह साड़ी फ्लोरल प्रिंट वाली थी और काफी खास लग रही थी।
लांग स्कर्ट
यह लांग लहंगा स्कर्ट क्रॉप टॉप के साथ पहना गया है। इस स्कर्ट के नीचे की ओर कढाई भी की हई है।
ब्लैक
पायल सिंघल कलेक्शन में ब्लैक रंग का काफी प्रयोग किया गया है। यह प्लेन ब्लैक आउटफिट इंब्रॉयड़ी की हुई जैकेट के साथ पहनी गई है।
क्रॉप टॉप
समर कलेक्शन में काफी सारे क्रॉप टॉप डिजाइन हमारी आंखों के सामने पेश किये गए।
प्रिंट्स
आउटफिट्स पर तरह तरह के प्रिंट्स रैंप पर देखे गए।
शीर स्कर्ट
ट्रांसपेरेंट लहंगा स्कर्ट को क्रॉप टॉप और शर्ट के साथ पहना गया। यह डिजाइन काफी अलग था।
नेहा धूपिया
रैंप पर नेहा धूपिया ने काले रंग का आउट फिट पहना था जिसकी स्कर्ट पर सिल्वर का काम किया हुआ था।
डिजाइनर के साथ नेहा
नेहा ने डिजाइनर पायल सहगल के साथ मिल कर पोज दिया।



Click it and Unblock the Notifications


