Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लेक्मे फैशन वीक में ढाया इन सेलेब्रिटियों ने कहर
लेक्मे फैशन वीक 2014 जितनी धूम धड़ाके से शुरु हुआ था, उतनी ही रंगीनियत के साथ समाप्त भी किया गया। इस दौरान काफी सारी बॉलीवुड सेलेब्रिटियां शोस्टॉपर बनीं और उन्होंने वहां पर मौजूद ऑडियंस को एक मीठी याद दे कर विदा किया। लेक्मे फैशन वीक के पांचवे और छठे दिन काफी सारे सेलेब्रिटियों ने रैंप पर कैट वॉक की। मगर हम यह देख कर दंग रह गए कि इनमें से ऐसे कई सारे डिजाइनर्स थे, जिन्होने अपने कलेक्शन को शो करने के लिये सेलेब्रिटियों का सहारा नहीं लिया। लेक्मे फैशन वीक में दिखा सिल्क का जलवा
यहां पर बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने रैंप वॉक करते हुए लोगों का दिल चुरा लिया। खूबसूरत डिजाइंस और पैटर्न देख कर आप का भी मन इन्हें खरीदने को कर जाएगा, आइये देखते हैं किन बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने रैंप पर कहर ढाया।

दिया मिर्जा
दिया मिर्जा डिजाइनर विक्रम पधनिस के लिये शोस्टॉपर बनीं। खूबसूरत पीले लहंगे में वह कहर ढा रही थीं।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने रैंप वॉक के लिये ब्राइडल लहंगा चुना , जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने वरून बहल के डिजाइन के लिये रैंप पर वॉक की। प्रियंका का लुक काफी स्मार्ट था।

तापसी पन्नू
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस ट्रेडिशनल वेयर में और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। इन्होनें गौरंग शाह के लिये रैंप वॉक किया।

गीता बसरा
इस कोबाल्ट गाउन में गीता बसरा एक दम चमक रही हैं। उन्होने जाने माने डिजाइनर सौगात पॉल के डिजाइनर वेयर के लिये रैंप वॉक किया।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा तो किसी भी ड्रेस में खूबसूरत दिखती हैं। इस दौरान उन्होने रेड गाउन पहना जो काफी लोगों को पसंद आया।

जेसी रंधावा
जब जेसी रंधावा ने डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिये रैंप वॉक किया तो, वह राजकुमारी की तरह दिख रहीं थी।

सोनल चौहान
सोनल चौहान ने वाइट कलर का परिधान पहना था, जिस पर काफी सारे शीशों का काम किया हुआ था। उनकी डिजाइनर पूर्वी दोषी थीं।

वानी कपूर
बॉलीवुड की एक्ट्रेस वानी कपूर ने रैंप पर लाल रंग के पोषाक में वॉक किया।

श्रिया सरन
श्रिया सरन ने दुल्हन का रूप रख कर कैट वॉक की। उन्होने मस्टर्ड यलो और ग्रीन साडी पहन रखी थी।

एली अवराम
बिग बॉस से हिट हुई एली भी शोस्टॉपर बनीं। उन्होने रेड लेस गाउन पहना था, जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत दिख रहीं थी।

शिल्पा शेट्टी
डिजाइनर मसाला की शो स्टॉपर बनीं शिल्पा ने इस मैक्सी में अपनी पतली कमर को बडे़ ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया।

लीसा हैडन
रैंप पर लीसा बेस्ट लग रही थीं। उन्होने डिजाइनर रिद्धी मेहरा के लिये कैट वॉक की। लीसा ने सिल्वर और ब्लू रंग का गाउन पहना था।

करीना कपूर खान
करीना ने बॉलीवुड के सबसे खास डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिये शो स्टॉपर की भूमिका निभाई। उन्होने चमकदार बैंगनी रंग का आउटफिट पहन रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
