अपनी आने वाली फिल्म गुलाब गैंग के प्रमोशन के लिये बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाएं कॉफी विद करण के शो में पहुंची। माधुरी दीक्षित और जूही चावला देखने में इतनी खूबसूरत लग रही थीं, कि जिनकी तरीफों के लिये हमारे पास शब्द ही नहीं हैं। आइये हम आपको उसी शो की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। आप भी मान जाएंगे कि माधुरी और जूही का फैशनेबल अंदाज दूसरों से जरा हट के है।
माधुरी-जूही एक साथ
दोनों एक्ट्रेस एक साथ हैं और देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
साड़ी में माधुरी
माधुरी ने सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहन रखी है। पिंक स्लीवलेस ब्लाउज प्लेन साड़ी पर काफी अच्छा दिख रहा है।
जूही अनारकली में
जूही तो मानो हर दिन निखरती ही जा रही हैं। जूही ने महरून और रॉयल ब्लू कलर का गोल्डन इंब्रायड्री वाला अनारकली सूट पहना है।
जूही की ज्वेलरी
जूही ने सोने की बड़ी ही प्यारी और खूबसूरत इयररिंग पहन रखी थी। इसका डिजाइन काफी नया था, जो कि एक मेकअप ब्रश की तरह लग रहा था।
माधुरी और जूही करण के साथ
यह कहना बहुत ही मुश्किल होगा कि दोनों में से कौन सबसे ज्यादा सुंदर लग रहा है।
बूगी- वूगी के सेट पर दोनों एक साथ
अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिये दोनों एक्ट्रेस बूगी वूगी के सेट पर भी आईं।



Click it and Unblock the Notifications


