Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अर्पिता खान की शादी में भाभी मलाइका दिखीं कुछ ऐसी
अर्पिता खान की शादी किसी फैशन शो से कम नहीं लगी। अर्पिता खान की भाभी मलाइका अरोरा खान इस दौरान कई सारे आउटफिट्स में नज़र आईं। अर्पिता की शादी की हमें कई तस्वीरें मिली जिसमें मलाइका ने अलग अलग डिजाइनरों के ड्रेस पहने हुए थे।

जहां अर्पिता ने अपनी शादी के लिये केवल दो डिजाइनरों के कपड़े चुने थे- सब्यासाची और अबू संदीप। वहीं पर उनकी भाभी ने डिजाइनर कपड़ों का ढेर लगा लिया। मलाइका ने चमकीले और ट्रेंडी कपडे़ पहन रखे थे, जिसमें वह कहर ढा रही थीं।

अर्पिता की शादी में काफी सारे रिलेटिव्स आए हुए थे और वही सभी एक से बढ कर एक दिखाई दे रहे थे। शादी की त्यारी के पहले दिन मलाइका ने गुलाबी और गोल्डन मिरर वर्क का लहंगा पहना हुआ था , जिसकी डिजाइनर अर्पिता मेहता थीं। मलाइका ने कानों में मोतियों का झुमका, हाथों में शानदार क्लच और गोल्ड कड़ा पहना था। यह दिन अर्पिता के संगीत और मेहंदी का था।

शादी के दिन मलाइका ने सीमा खान का लाइट ग्रीन और वाइट लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होनें गोल्ड इयररिंग और बालों को साइड में ले रखा था। इस लहंगे का कलर मलाइका पर काफी ज्यादा सूट कर रहा था।

फेरे के लिये मलाइका ने फिर से अपनी ड्रेस चेंज कर ली और इस बार उन्होने हरा और गोल्डन चमकदार साड़ी पहनी। यह साड़ी सीमा खान दृारा डिजाइन की गई थी। मलाइका की चोली पर काफी सारे नग और मोतियो का काम किया गया था। इसके साथ मलाइका ने स्नेक चेन ब्रेसलेट , गोल्ड के मोटे कडे और सेमि प्रीशियस स्टोन नेकलेस पहनी हुई थी।
हांलाकि हमें इस तस्वीर मे मलाइका की पिक कुछ ठीक से नहीं दिख पा रही है लेकिन हमें इसका पूरा भरोसा है कि यह सोनाक्षी राज का डिजाइनर आउटफिट है। इस ड्रेस के ऊपरी भाग पर काफी सारा भारी काम किया हुआ है। मलाइका सच मुच में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखीं।



Click it and Unblock the Notifications
