Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे ने प्राची देसाई को दिया नया लुक
जुलाई 2014 की वेडिंग टाइम्स मैगजीन पर इस बार खूबसूरत प्राची देसाई ने कब्जा कर रखा है। कवर पेज के लिये प्राची देसाई ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लहंगा पहन रखा है। जहां प्राची का नाम फैशन के मामले में सिंपल कपड़े पहनने के लिये मशहूर है, वहीं पर आज उन्होने यह डिजाइनर लहंगा पहन कर सभी को चौंका दिया। प्राची इस खूबसूरत से लहंगे में काफी अच्छी दिख रही थीं।
आपको इस मैगजीन में प्राची देसाई के बारे में काफी छुपे हुए राज मिल जाएंगे, जो कि उन्होने खुद ही इस मैगजीन के जुलाई 2014 के अंक के अंदर बयां किये हैं। प्राची के पास खूबसूरत चेहरे के साथ एक खूबसूरत फिगर भी है। वह इस डिजाइनर लहंगे में बिल्कुल परफेक्ट दिख रही हैं।

प्रााची ने जो लहंगा पहना था, वह एक ब्राइडल लहंगा था और वह दिखने में काफी भारी मालूम पड़ रहा था। मगर प्राची ने इसे काफी खूबसूरत अंदाज में पहना था। यह सब्यसाची मुखर्जी का ब्राइडल लहंगा उस लहंगे के मुकाबले काफी अच्छा दिख रहा था जो कि दीपिका पादुकोण ने वोग 2014 के फोटोशूट के दौरान पहना था। प्राची का यह लहंगा दो रंगो से मिला-जुला था। इनमें से दो रंग-क्रिम्सन रेड और ब्लैक कलर थे। लहंगे के साथ गोल्डन धागे से काम की हुई चोली भी थी। इस पीले रंग के अनारकली में क्या खूब फब रही हैं प्राची
प्राची देसाई के लहंगे की चोली थोड़ी सी डीप थी, लेकिन वह बिल्कुल भी खराब नहीं लग रही थी। लहंगे का कमर चोली से काफी कुछ मिलता जुलता सा दिख रहा था। प्राची देसाई ने वेडिंग टाइम्स मैगजीन के लिये दूसरा लहंगा भी पहना था। यह लहंगा भी दिखने में काफी अच्छा लग रहा था।
इस लहंगे में सिल्वर धागे से काम किया हुआ था। लहंगे के साथ पीले रंग की स्लीवलेस जैकेट थी। जैकेट पर काफी सारा शीशे का काम किया हुआ था। प्राची दिखने में सच-मुच की एक राजकुमारी लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications