Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस पीले रंग के अनारकली में क्या खूब फब रही हैं प्राची
इंडियन सोप ओपरा "कसम से" में अपनी किसमत आजमाने के बाद प्राची देसाई बॉलीवुड का अब एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। हाल ही में प्राची देसाई को एक ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग के दौरान हमने उन्हें पीले रंग के एक बहुत ही खूबसूरत सूट में देखा। प्राची देसाई का यह सूट डिजाइन किया था जानी मानी फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने। प्राची की यह ड्रेस एक फुल स्लीव्स वाला अनारकली सूट था।
प्राची देसाई ने गर्मी के हिसाब से यह खूबसूरत सूट पहन रखा था, जो कि उनके ऊपर काफी फब रहा था। पूरे सूट में डॉटेड इंब्रॉयड्री की हुई थी जो कि काफी डिटेल में था। अनारकली सूट के नीचे सिल्वर बार्डर भी था जिससे उसकी डीटेल पता चल रही थी। सूट के दुपट्टे में भी बॉर्डर पर सिल्वर लेस लगी हुई थी। मैगजीन कवर पर प्रेगनेंट सेलेब्स : Pics

सिल्वर रंग से मैच करने के लिये प्राची ने सिल्वर रंग की ही एक्सेसरी भी पहन रखी थी। अनारकली के साथ प्राची ने सिल्वर रंग की ही सैंडल पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होने अपने लुक को पूरा करने के लिये कानों में सिल्वर रंग के ईयररिंग भी पहन रखी थी।
प्राची ने एक सिंपल सा हेयरस्टाइल बना रखा था और बहुत ही कम मेकअप किया था। उन्होनें अपनी आंखों को आईलाइनर से हाईलाइट कर रखा था और बैरी कलर का लिप ग्लॉस लगा रखा था। अनीता डोंगरे का यह सूट उनके समर कलेक्शन का ही एक पीस था। कई दिनों पहले हमने सोनम कपूर को भी अनीता डोंगरे की इस पीले रंग के सूट में देखा था।



Click it and Unblock the Notifications
