गुंडे फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरों से चल रहा है। इस फिल्के लिये प्रियंका चोपड़ा ने काफी महनत की है और वह इसके प्रमोशन के लिये टीवी शोज़ में भी दिख रही हैं। आइये देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की कुछ स्टाइलिश और फैशनेबल पिक्स ।
ब्लैक एंड वाइट
प्रियंका चोपड़ा ने अरेबिक इंस्पायर लुक रखा है, यह लुक उन्होनें एक डांस कांप्टीशन में जाने के लिये रखा है।
आउट हाउस इयररिंग
प्रियंका चोपड़ा ने कानों में आउटहाउस ड्रॉप इयररिंग पहनी है।
द गेस गर्ल
प्रियंका ने गेस टॉप को बीभू मोहापात्रा हाई वेस्ट स्काई ब्लू पेंसिल स्कर्ट के साथ पहना हुआ है। स्कर्ट में आगे की ओर हल्का सा स्लिट है।
स्कर्ट स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा को स्कर्ट पहनना काफी अच्छा लगता है इसलिये गुंडे के प्रमोशन के लिये भी उन्होनें गेस के टॉप के साथ पोल्का डॉट वाली स्कर्ट पहनी।
बॉबशेल
प्रियंका ने पिंक मिसोनी बॉडी कॉन ड्रेस पहनी है जिस पर लेस का काम किया हुआ है।
डेनिम
प्रियंका चोपड़ा देखने में काफी सिंपल और काफी स्टाइलिश लग रही हैं। प्रियंका ने प्रिंटिड मैंगो डेनिम्स के साथ जारा पंप पहनी है।
आउटहाउस नेकलेस
इस समय प्रियंका ने लेयर वाली नेकलेस पहनी है जो कि आउटहाउस है।



Click it and Unblock the Notifications


