Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
रागेश्वरी ने अपनी शादी में पहना ये डिजाइनर लहंगा
अभिनेत्री / गायिका रागेश्वरी लूंबा, लंदन स्थित बैरिस्टर सुधांशु स्वरूप के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। यह प्राइवेट शादी मुंबई में हुई जिसमें रागेश्वरी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। गुलाबी रंग के एनी एंड निम्मू ब्राइडल लहंगे में रागेश्वरी एक स्टाइलिश बधू लग रही थीं।
रागेश्वरी ने अपनी शादी के लिये वही पुराना लाल रंग का जोड़ा ना पसंद कर के कुछ नया और ट्रेन्डिंग रंग जैसे कि गुलाबी रंग पंसद किया। इस ब्राइडल लहंगे का बार्डर काफी शानदार था जिस पर चमकीले सितारे जड़े हुए थे। इस लहंगे पर सफेद रंग के धागे से कढाई की गई थी।

रागेश्वरी ने अपने लंहगे के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना था जो कि भारी कढाई से भरा हुआ था। पल्लू काफी भारी था जिसने खूबसूर ब्लाउज को ढंक रखा था। रागेश्वरी ने साड़ी को सीधे पल्लू से पहन रखा था। दुल्हन का लुक पारंपरिक और स्टाइलिश था।
रागेश्वरी ने लहंगे को बहुत ही सिंपल तरीके से पहना था। उन्होनें ब्राइडल लुक से हट कर थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया और ना ही ज्यादा गहने पहने और ना ही ज्यादा मेकअप किया। उन्होनें गले में जड़ाऊ नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनी थी। इसके अलावा हाथों में पारंपरिक चूड़ा भी पहना।
रागेश्वरी ने अपने लुक को पूरा करने के लिये बालों को साइड में कर के जूड़ा बना कर उसमें गजरा लगाया था। हमें लगता है कि खूबसूरत दिखने वाली रागेश्वरी इस लुक में काफी जच रही हैं। इनके लहंगे का कलर कांबिनकेशन काफी क्लासी और दिखने में अलग सा है। यह देखने में बहुत ही अच्छा लगता है कि हमारे सेलेब्रिटियों को अब लाल रंग की जगह अलग-अलग रंगों से एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगने लगा है।



Click it and Unblock the Notifications
