सोनाक्षी सिन्हा आज कल आपनी आने वाली फिल्म हॉलीडे के प्रमोशन में काफी बिजी दिख रही हैं। सोनाक्षी ने इन दिनों अपना काफी वजन कम किया है और वह स्टाइलिश कपड़े पहन कर फैशनर इंडस्ट्री में मानों छा गई हों। आज हम आपको सोनाक्षी के तीन बिल्कुल जुदा लुक्स दिखाएंगे।
सोनाक्षी इन जारा
सोनाक्षी सिन्हा जारा के आउटफिट में काफी अच्छी दिख रही थीं। उन्होने प्रिंटिड एनिमल टॉप और प्लेन ब्लू स्कर्ट पहनी थी, जो कि उन्हें काफी अच्छी तरह से फिट हो गई।
वाइट हाई हील पंप
हमें सोनाक्षी की नुकीली वाइट रंग की हाई हील पंप काफी अच्छी लगी।
सोनाक्षी जंप सूट में
सोनाक्षी इस बार नारंगी रंग के जंप सूट में दिखीं। इस आउटफिट की कॉलर लेयर कट की थी।
गोल्ड इयररिंग
अगर आप सोनाक्षी की इयररिंग पर ध्यान दें तो आप देखेगीं कि वह गोल्ड की हैं। इस इयररिंग का शेप जियोमेट्रिक है, जो कि काफी स्टाइलिश लग रही है।
सोनाक्षी जारा और मिराज कलेक्शन में
सोनाक्षी को एक इवेंट में प्लेटिड बिंज जारा स्कर्ट और ब्लैक स्लीवलेस क्रॉप टॉप में देखा गया। यह कांबिनेशन काफी अच्छा लग रहा था।
सन पेंडेंट
सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्सेसरी को बड़ी ही गंभीरता से चुनती हैं। यह बड़ा सा पेंडेंट सिल्वर की चेन में पहना गया बड़ा ही खूबसूरत सन पेंडेंट है।
सोनाक्षी के तीन लुक
सोनाक्षी के ये तीन खास लुक बताते हैं कि वह दिन पर दनि कितनी खूबसूरत बनती जा रही हैं। उन्होने काफी सारा वेट भी कम किया है।



Click it and Unblock the Notifications


