कांस फिल्म फेस्टिवल 2014 के रेड कार्पेट में काफी सारे सेलेब्रिटी हमें बड़े ही स्टाइल में दिखे। इस दौरान हमने सोनम कपूर और विशाखा सिंह, जो कि देानों ही बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन हैं, को देखा। दोनों की ड्रेस और मेकअप ने मानों रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया हो। आइये देखते हैं कांस 2014 में सोनम कपूर और विशाखा सिंह को रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते हुए।
अनामिका खन्ना के लहंगे में सोनम
सोनम ने रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल अनामिका खन्ना का डिजाइनर लहंगा पहना था।
सोनम की ज्वेलरी
सोनम ने गले में बड़ा ही भारी मोतियों और गोल्उ का चोकर नेकलेस पहन रखा था।
सोनम
एली साब की खूबसूरत रेड ड्रेस में सोनम काफी सुंदर दिख रही हैं।
सोनम का मनमोहक लुक
सोनम इस एली साब मैक्सी रेड में काफी अच्छी दिख रही हैं। सोनम ने एक पोनी टेल बनाई है और कानों में इयररिंग पहन रखी है।
कौन है सबसे बेहतर
आपको कौन सी ड्रेस की डिजाइन ज्यादा अच्छी लग रही है। फ्लेश कलर लहंगा जो कि अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है या फिर एली साब की मैक्सी गाउन।
विशाखा सिंह कांस में
जब विषाखा रेड कार्पेट पर चलीं तो इन्होनें काफी लोगों का दिल लूट लिया। चमकीली गाउन में विषाका सिंह काफी सुंदर दिख रही थीं। इस गाउन को पायल सिंघल ने डिजाइन किया था।



Click it and Unblock the Notifications


