Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
चमकीले पीले कुर्ते में दिखीं विद्या बालन
विद्या बालन इन दिनों काफी कम दिख रही हैं, लेनिक अपनी आने वाली फिल्म बॉबी जासूस के लिये लगता है वे पूरी तैयारी के साथ निकल पड़ी हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं विद्या बालन बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनका फैशन स्टाइल कुछ हट के होता है। कहने का मतलब है कि विद्या बालन का स्टाइल काफी यूनीक और बेढंगा होता है।
लेकिन इस बार विद्या ने हमें ड्रेसिंग सेंस के मामले में बिल्कुल भी निराश नहीं किया। अभी हाल ही में हमने विद्या को एक रियेलिटी टीवी शो "एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा" के एपीसोड में देखा था, जिसमें विद्या काफी सुंदर लग रही थीं। ट्रांसपेरेंट टॉप और जींस में विद्या बालन

इस शो के दौरान विद्या ने रितु कुमार का कलेक्शन पहना था। विद्या ने पीला और गोल्डन सूट पहना था, जिस पर लाल और गोल्ड धागे से काफी कढाई की हुई थी। विद्या का गोल्डन सूट काफी भारी लग रहा था और वह उसमें काफी खूबसूरत भी दिख रही थीं।
विद्या ने अपने बालों को खुला छोड़ा था। इसके अलावा विद्या ने काफी हल्का सा मेकअप किया था। दूसरी बार हमने विद्या को रोडियो मिर्ची के शो को होस्ट करते देखा था। इस दौरान विद्या ने गुलाबी और गहरे नीले रंग का सूट पहना था। इन दोनों ही अवतारों में विद्या हमें काफी खूबसूरत दिखीं। अब आपका क्या ख्याल हैं , हमें जरुर लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
