Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है आपकी खुशियों का शार्टकट?
कई लोग खुद को खुश रखने के लिये ना जाने क्या क्या करते हैं। उनका मानना है कि अगर उनके पास बहुत से पैसे हैं, आलिशान गाड़ी है और पहनने के लिये डिजाइनर कपड़े हैं, तो वे इस दुनिया के सबसे खुशनसीब इंसान बन जाएंगे। मगर ऐसा नहीं होता एक रिसर्च के मुताबिक मूड को हल्का कर देनी वाली एक सैर पर जाने से या फिर दोस्तों के साथ गप्पे मारने से भी आप खुशियां पा सकते हैं।
क्या करें जब ना हो रहा हो अच्छा महसूस?
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी ने हमें अपने दोस्तों और परिवार वालों से दूर कर दिया है, जिस वजह से हमारी खुशियों की वजह हमसे दूर चली गई हैं। पर अगर आप सच मुच खुाशियों का शार्टकट ढूंढ रहे हैं तो, महंगे जूते, डिजाइनर बैग और दिखावटी चीजों पर पैसे फेंकना बंद कर के कुछ आसान सी चीजें कीजिये और खुशियों के लिये अपनी जिंदगी में दरवाजा खोलिये। आइये जानते हैं आपकी खुशियों का शार्टकट इस लेख के जरिये।

नए जूते की जगह प्ले की टिकट खरीदें
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि असली खुशी किसी वस्तु में ना छुपी हो कर किसी खास और अच्छी यादों में छुपी होती है। अगर आप कुछ खरीदते हैं तो उसकी खुशी केवल पल भर के लिये ही होती है। अपनी सैलरी को किसी यात्रा या फिर थियेटर की टिकट खरीदने में खर्च करें ना की डिजाइनर हैंडबैग खरीदने में।

दोस्तों के साथ समय बिताएं
बहुत से लोग अपने दोस्तो केवल 10 प्रतिशत महत्व ही देते हैं। पर अगर आप अपने दोस्तों और फेमिली वालों के साथ अपना दिन बिताते हैं तो आप कहीं ज्यादा खुश नजर आते हैं।

बंद कीजिये टीवी
जो लोग खुश नहीं रहते वे खुश रहने वाले इंसान की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा टीवी देखते हैं। टीवी देखने में बजाए अच्छी किताबे पढ़ने से ज्यादा खुशियां मिलती और मन को शांती मिलती है।

अपना बैंक बैलेंस चेक करें
आपकी असली खुशियां इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप हर महीने अपने बैंक के खाते में कितने रूपये डिपोजिट करते हैं। बल्कि खुशी और आत्म सम्मान वित्तीय नियंत्रण के बारे में हमारी समझ से प्रभावित होती है।

अच्छे कर्म कीजिये
किसी की मदद करने या फिर फ्री में कुछ अच्छा काम करने से आत्म सम्मान बढता है और खुशी मिलती है। यह बात रिसर्च में सामने आई है।

झूंठी मुस्कान
यूएस की एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग हमेशा मुस्कुराते रहते हैं वे सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
