WIFW 2014: अनुपमा दयाल ने पेश किया कामा कलेक्‍शन

Subscribe to Boldsky

विल्‍स इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) के पहले दिन के दूसरे कलेक्‍शन में अनुपमा दयाल ने अपना कामा कलेक्‍शन पेश किया। यह कलेक्‍शन कामासूत्रा से प्ररित था। इस कलेक्‍शन में मॉडल्‍स ने ब्राइडल लुक धाारण कर रखा था, जिसमें एक से एक लहंगा और चोली पेश किया गया। इसके लो कट ब्‍लाउज को ज्‍यादा हाईलाइट किया गया था। आइये देखते हैं और भी बेहतरीन कलेक्‍शन इन तस्‍वीरों के जरिये।

लेवेंडर लहंगा

लेवेंडर लहंगा

यह प्‍यारा सा डेमूर कलर का लेवेंडर लहंगा महरून कलर के ट्यूब टॉप के साथ मैच किया गया था। इसकी चोली ब्रोकेड सिल्‍क का था वहीं लहंगा शिफॉन के कपड़े का बना हुआ था।

ब्‍लू और बैंगनी लहंगा

ब्‍लू और बैंगनी लहंगा

यह आउटफिट देखने में बहुत ही शाही और सुंदर दिख रहा था। इस लहंगे में ब्‍लू, नारंगी और बैंगनी रंग का ज्‍यादा प्रयोग किया गया था।

लाल और हरे रंग की बैकलेस चोली वाला लहंगा

लाल और हरे रंग की बैकलेस चोली वाला लहंगा

यह कपड़ा दो रंगों के कॉम्‍बिनेशन से बना हुआ था। इसमें बैकलेस चोली थी जो कि डार्क ग्रीन रंग के रूपट्टे के साथ मैच की गई थी।

ऑरेंज ब्‍लाउज विद पर्ल डीटेल

ऑरेंज ब्‍लाउज विद पर्ल डीटेल

इस साड़ी को ऑरेंज कलर के ब्‍लाउज के साथ मैच किया गया है, जिस पर मोतियों की डीटेलिंग की गई है।

लहंगा चोली

लहंगा चोली

इस महरून रंगी की चोली में बडे़ बडे़ सिक्‍के लगे हुए हैं। इस खास चोली के साथ बिल्‍कुल हल्‍के रंग का पिंक लहंगा पहना गया है।

खूबसूरत गुलाबी साड़ी

खूबसूरत गुलाबी साड़ी

यह गुलाबी रंग की साड़ी बिल्‍कुल साउथ इंडियन डिजाइन की लगती है। ज्‍यादातर साड़ियों में शिफॉन की जगह पर सिल्‍क का कपड़ा इस्‍तमाल किया गया था।

ट्राइबल ब्राइड

ट्राइबल ब्राइड

आज कल लोगों को ट्राइबल किसम के डिजाइनर चीजे़ बहुत पसंद आ रही हैं। मॉडल ने सिल्‍वर ज्‍वैलरी पहनी है और यह कपड़ा कॉटन बंधनी डिजाइन का लग रहा है।

डीप नेक ऑरेंज साड़ी

डीप नेक ऑरेंज साड़ी

यह चमकदार ऑरेंज रंग की साड़ी देखने में काफी ब्राइडल लुक दे रही है। इस पूरी साड़ी में गोल्‍डन रंग के धागे से इंब्रॉइड्री की हुई है।

ब्राइडल लुक में मॉडल्‍स

ब्राइडल लुक में मॉडल्‍स

शो के आखिर में रैंप पर मॉडल्‍स ने अपने डिजाइन कपड़े में वॉक किया। इस कलेक्‍शन में पिंक, महरून, ऑरेंज और लाल रंगो का मेल देखा गया।

 

 

English summary

WIFW 2014: अनुपमा दयाल ने पेश किया कामा कलेक्‍शन

WIFW 2014 is one of the most awaited events on the fashion calendar. And today, Wills Indian Fashion Week 2014 kicked off with loads of splendor. The show opened with Tarun Tahliani's collection. The second big collection of the day 1 of WIFW was Anupama Dayal's.
Desktop Bottom Promotion