विल्स इंडिया फैशन वीक के ऑटम-विंटर 2014 के कलेक्शन में काफी सारे बडे़ बडे़ डिजाइनरों से भाग लिया। शो की शुरुआत में सबसे पहले डिजाइनर जो आए वह थे तरुण तहिलियानी। उसके बाद तो जैसे टैलेंटेड डिजाइनरों की रैंप पर बहार ही लग गई हो। आइये तस्वीरों के जरिये देखते हैं कि कौन से डिजाइनरों के कलेक्शन में क्या खास बात थी।
तरुण ताहिलियानी
वेस्ट बेल्ट के साथ साड़ी, धोती पैंट्स, प्रिन्टिड जैकेट, लुंगी स्कर्ट, कफ्तान विद बेल्ट और खूबसूरत सल्वार पैन्ट्स को हमने तरुण तहिलियानी के रैंप कलेक्शन में दखा। तरुण के शो में बॉलीवुड की खूबसूरत शिल्पा शेठ्ठी ने शो स्टॉपर बन कर सब पर जादू बिखेरा।
कामा-अनुपमा दयाल
कामासूत्रा से प्रेरित हो कर अनुपमा ने अपने कलेक्शन में ब्राइट रंगों और डीप लहंगा-चोली को अलग अंदाज में पेश किया। इनके कलेक्शन में अगल-अलग फेबरिक, रंग और इंब्रॉयड्री देखने को मिली।
विनीत बहल ने पेश किया उत्सव कलेक्शन
डिजाइनर विनीत बहल के कलेक्शन का नाम उत्सव था जो कि जिंदगी के जीने के नजरिये को दिखाता है। इनके कलेक्शन ने हमें यह मैरेज दिया कि हमें अपनी जिंदगी को खुद कर जीना चाहिये क्योंकि यह जिंदगी बड़ी ही खूबसूरत है।
किरण उत्तमघोष
किरण के डिजाइनर कलेक्शन में चमक-धमक ज्यादा देखने को मिली, जो कि इनके कलेक्शन को बेहतरीन बना रहे थे।
राकेश अग्रावाल
राकेश अग्रावालने ऑटम विंटर कलेक्शन के पहले दिन रैंप सैसी और बोल्ड कलेक्शन पेश किया। रोकेश ने मानों रैंप पर आग लगा दी हो, उनका कलेक्शन काफी बेहतरीन और यूनीक था। राकेश ने एक्सेसरीज का काफी अच्छे ढंग से प्रयोग किया था, जैसे स्पाइक बूट्स, हाई बूट्स, इरेटिक चेन और बोल्ड नेक ब्रास आदि ।
शांतनु और निखिल का बेजोड़ कलेक्शन
डिजाइनर शांतनु और निखिल ने मानों जिंदगी को रैंप पर जी लिया हो। इन्होनें गुलाबी और क्रीम रंग को ज्यादा महत्व दिया था। लेयर फ्रिल्ल गाउन, नी लेंथ ड्रेस, जंप सूट और अनारकली कुर्ते से ले कर कफ्तान तक सभी चीजे मोजूद थी।
रीना ढाका
प्रिंट, शीर, ग्लिटर और चमक धमक वाले कपड़ों के साथ रीना ढाका का शो शुरु हुआ। रीना ने काफी कपड़ों में काफी सारे फैबरिक का यूज किया था। मॉडल्स भी एक से एक देखने योग्य। हर कोई बॉब कट हेयर स्टाइल, सेक्सी हील और ग्लैमरस अंदाज में थीं।



Click it and Unblock the Notifications


