Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
WIFW 2014 Day 1: तरुण तहिलियानी
लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (ऑटम/विंटर 2014) का आगाज़ आखिर हो ही गया। (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) 2014 के पहले दिन की ओपनिंग जाने माने फैशन डिजानइर तरुण तहिलियानी के गोल्ड रस्ट रॉयल कलेक्शन से हुई। तरुण तहिलियानी एक बहुत ही जाने माने और भारत के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। यह फैशन शो दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा है और यह पांच दिन तक चलेगा। विल्स इंडिया फैशन वीक 2014: शी कम्स इन कलर्स
सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 118 अन्य फैशन डिजाइनर रैंप और एग्जिबिशन के जरिए अपना कलेक्शन पेश करेंगे। तरुण तहिलियानी का कलेक्शन देखने योग्य था। कमर बंध वाली साड़ियां, धोती पैन्ट, प्रिंटिड जैकेट्स, लुंगी स्कर्ट, बेल्ट के साथ कफ्तान और सल्वार पैन्ट, तरुण के ऑटम-विंटर कलेक्शन का खास हिस्सा थीं। डिजाइनर कपड़ों में ब्लैक और वाइट के अलावा भी रूबी कलर के डीप शेड, टोपाज, और रस्ट कलर का ज्यादा यूज किया था। रैंप का सेटअप भी काफी दिलचस्प था और यह देखने में काफी क्लासी लग रहा था। तरुण तहिलियानी के लिये बरसों से रैंप पर शो स्टॉपर बनने वाली शिल्पा शेठ्ठी फिर से शो स्टापर बनीं।
शिल्पा ने क्रॉप ब्लाउज के साथ मल्टी कलर का लहंगा स्कर्ट पहन रखा था। शिल्पा ने वहां पर मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था, वह देखने में एक सेक्सी दुल्हन लग रहीं थीं। रैंप पर शिल्पा शेठ्ठी अपने आने वाली फिल्म के को-स्टार हरमन बावेजा और आयेशा खन्ना के साथ आईं थीं।

लेस
ब्लैक और गोल्डन कलर का बड़ा ही अच्छा कलर कॉम्बिनेशन पेश किया गया। कपड़े पर लेस का ज्यादा काम था।

ब्लैक धोती पैन्ट
प्लेन ब्लैक धोती पैंट को बहुत ही ट्रांसपेरेंट ब्लाउज और शर्ट के साथ पहना गया।

गोल्डन कमरबंध
प्लेन ब्लैक टॉप को गोल्डन एक्सेसरी से सजाया गया। एक मोटे कमरबंध से लेकर हेयर बैंड , एसेसरीज आदि एक स्पेशल चार्म पैदा कर रहे हैं।

सीक्विन वर्क
प्लेन कपड़े पर सिल्वर और गोल्डन सीक्विन का काम बड़ी ही अच्छी तरीके से किया गया था।

पेपलम जैकेट
पेपलम जैकेट
प्लेन पेपलम जैकेट में धागे से कढाई की गई थी।

डिजानर लिबास
पूरे कपड़े पर धागे से बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन बनया गया था।

अनारकली
मल्टी कलर फ्लोर लहंगा अनारकली में वेल्वेट, सिल्क और लेस का मिला जुला काम था।

कमरबंध साड़ी
यह ब्लाउज ब्रोकेड का है और इस साडी को काफी चौडे़ कपडे़ के बेल्ट के साथ पहना गया है।

धोती पैंट
लंबे अनारकली सूट के साथ धोती पैंट का काफी अच्छा जोड़ पेश किया तरुण ने।

कफ्तान
इंब्रॉयड्री वाले कफ्तान में काफी सारी सीक्विन का काम किया हुआ था। इसे लैगिंग के साथ पहना गया था।

शिल्पा शेठ्ठी
तरुण के शो के लिये शिल्पा शेठ्ठी शो स्टॉपर बनी



Click it and Unblock the Notifications
