विल्स इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन रैंप पर आशिमा और लीना ने पर्सिया से प्रेरित हो कर अपना ऑटम-विंटर कलेक्शन पेश कियार। खूबसूतर प्रिंट्स, बंधनी साड़ी पल्लू, बंधगला, बोकेड बंध गला ब्लाउज, पलाजो पैंट्स, साड़ी और खूबसूरत मैक्सी का कलेक्शन देखने योक्य था। आइये देखते हैं रैंप पर पेश किये गए कलेक्शनकी कुछ तस्वीरें।
लेयर सिल्होट्
लेयर कुर्ती पर खूब सारी इंब्रॉयड्री की जाने की वजह से यह कुर्ती काफी एथनिक दिख रही है।
फ्लोरल प्रिंट मोटिफ
कलर फुल फ्लोरल प्रिंट मोटि को कुर्ते के सामने सिला गया , जिससे यह बेहतरीन डिजाइन निखर कर सामने आर्इ।
साड़ी
प्रिंटिड साडी पर इंब्रॉयड्री होने के साथ ही फ्लोटिंग स्टाइल में पहनी गई थी, जिससे इसकी कढाई अच्छी प्रकार से दिखे।
मरमेड स्कर्ट
फिश कट मरमेड स्टाइल का इंब्रॉइडिड लहंगा काफी स्टाइल के साथ पहना गया।
पलाजो पैंट
पलाजो पैंट को स्लिट प्रिंटिड शीर कुर्ती के साथ पहना गया था।
इंब्रॉइड्री
खूबसूरत इंब्रॉयड्री और मोटिफ को प्लेन वाइट कुर्ते पर देख कर दिन खुश हो गया।
ब्रोकेड ब्लाउज
रंग बिरंगे सितारे और स्टोन से भरा यह ब्रोकेड ब्लाउज बहुत ही सुंदर दिख रहा था।
इंब्रॉयड्री
खूबसूरत इंब्रॉयड्री और कशमीरी धागे से बने मोटिफ प्लेन साड़ी और लहंगे पर काफी जच रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications


