विल्स इंडिया फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर डिजाइनरों का काफी उत्साह देखने को मिला। डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू 2014 के तीसरे दिन पिया पॉरो ने रैंप पर प्राचीन पैटर्न के डिजाइनर कपड़े पेश किये। कपड़ों के फैबरिक साटिन, सिल्क, प्योर कॉटन और बहुत सारे पतले कपड़ों को प्रयोग किया गया था। आइये तस्वीरों के जरिये देखते हैं कुछ अद्भुत डिजाइन।
प्राचीन पैटर्न
इस यूनीक और प्यारी सी प्राचीन पैटर्न वाली डिजाइनर कुर्ती को देख कर हमारी आंखें चमक उठीं।
कलर्स के सुंदर कॉम्बिनेशन
इस कपड़े में कलर कॉम्बिनेशन काफी अच्छे तरीके से प्रयोग किये गए।
प्यारे लहंगे
लहंगे के साथ रूपट्टा दोनों की अलग पैटर्न का था, यह देखने में काफी सिंपल और अच्छा भी लग रहा था।
ब्लैक और वाइट का शेड
डिजाइनर पिया ने अपनी ड्रेस में दो बोल्ड कलर का काफी अच्छे से प्रयोग किया था।
अनोखी स्ट्राइप्स
गर्मियों में यह स्ट्राइप वाली ड्रेस मौसम को बिल्कुल कूल बना देगी।
फ्लोरल प्रिंट
वाइट रंग की सादी सी कुर्ती में छोटे छोटे फ्लोरल प्रिंट काफी अच्छे लग रहे हैं।
लहंगा
इस लहंगे में काफी सारे रंगों के साथ अच्छी खासी इंब्रॉइड्री भी की गइ है।
रेड लहंगा
रैंप पर हमें रेड कलर का सिंपल और यूनीक लहंगा भी देखने को मिला। यह गर्मियों के हिसाब से सबसे परफेक्ट है।
शो स्टॉपर
शो स्टॉपर की ड्रेस काफी बेहतरीन थीं। एक से एक लहंगे और उनमें प्रयोग होने वाले अदभुत रंग काफी दिलचस्प थे।
शो स्टॉपर के साथ डिजाइनर
डिजानइर पिया पॉरो ने अपनी बेस्ट ड्रेस को पेश किया। उनके साथ उनकी शो स्टॉपर भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications


