Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
अमेज़न इंडिया कुटूर वीक में कंगना बनी शोस्टॉपर
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत अमेजन इंडिया कुटूर वीक 2015 में फैशन डिजाइनर मानव गंगवानी की शो स्टॉपर बनीं। रैंप पर मानव गंगवानी ने बड़ा ही खूबसूरत फ्रेंच कलेक्शन पेश किया जिसका नाम "Le'amoureuse" था। इसका मतलब होता है प्रिय।
इस शो के लिये कंगना बिल्कुल ही परफेक्ट थीं क्योंकि कंगना को देख कर हमें उन पर प्यार आता है।
READ: AICW 2015 में मनीष मल्होत्रा की शोस्टॉपर बनीं ऐश्वर्या

एक सूत्र के अनुसार, मावन अभिनेत्री कंगना के अच्छे दोस्त हैं और उन्हें लगता है कि कंगना असल मायने में इस परिधान संग्रह की थीम की प्रतीक हैं।
मानव के Le'amoureuse में कई शेड्स के परिधान देखने को मिले, लेकिन कंगना का महरून गाउन हर मायने में सिंपल और देखने में बेहद खूबसूरत था।

गाउन स्लीवलेस था तथा गाउन की नेकलाइन थोड़ी डीप रखी गई थी। गाउन, कंगना पर बिल्कुल अच्छी तरह से फिट नज़र आ रहा था, जिससे कंगना का बेहद खूबसूरत फिगर अच्छा लग रहा था।
READ: कंगना के फिगर का राज नियमित कसरत और बैलेंस डाइट

कंगना आज की नारी हैं, जो पूरी तरह से इस थीप पर फिट बैठती हैं। हमें खुशी है कि मानव जैसे बेहद शानदार और टैलेंडेड डिजाइनर ने कंगना को अपनी शोस्टॉपर के रूप में चुना।

कंगना के लुक की बात की जाए तो, उन्होने आंखों में डार्क काजल और बालों में रिंगलेट्स पहन रखे थे।



Click it and Unblock the Notifications
