Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अमेज़न इंडिया फैशन वीक : पहले दिन की झलकियां
इंडिया फैशन वीक, फैशन डिजाइन काउंसिल दृारा संगठित और प्रमोट किया गया है। इसे 2006 - 2015 तक विल्लस लाइफस्टाइल ने स्पॉन्स किया था, मगर अब इस साल अमेज़न डॉट कॉम की साइट ने इस शो को स्पॉन्सर किया है।
इस दौरान FDCI ने काफी अच्छे और चमकदार कलेक्शन पेश किये हैं। जाने माने डिजाइनर जैसे राजेश प्रताप सिंह, जे जे वाल्या, अंजु मोदी और कविता भारती आदि ऐसे चुनिंदा नाम हैं जिन्होने पहले दिन अपने कलेक्शन का शो केस किया।

इस शो ने ना केवल डिजाइनरों को भारत में ही प्रदर्श दिखाने का मौका दिया बल्कि ग्लोबल ऑडियंस तक भी पहुंचने का मौका दिया। AIFW Autumn/Winter 2015 के शो का उद्दघाटन राजेश प्रताप सिंह ने अपने थीम कलेक्शन "हॉस्पिटल" से किया।
MUST READ: अमेज़न इंडिया फैशन वीक 2015: अंजु मोदी का खास कलेक्शन
उन्होने यह बताने की कोशिश की एक इंसान अपनी जिंदगी को हॉस्पिटल से ही शुरु करता है और हॉस्पिटल में ही अंत करता है। कलेक्शन में इनकी गहरी समझ को देख कर ऑडियंस सच मुच हैरान दिखी।

अंजु मोदी का कलेक्शन काफी जानदार दिखा। यह सिंपल भी था और ग्लैमरस भी। कलेक्शन में डीटेल इब्रॉइड्री और लेयरिंग ने कपड़ों में जान डाल दी। इनकी थीम फेयरीटेल थी, जो कि हर किसी को पसंद आई।

जे जे वाल्या ने रशियन डिजाइंस की मदद से भारतीय माहौल फैलाने की कोशिश की। इनके कलेक्शन में चमकदार गोल्ड पाइपिंग और नेट्स देखने को मिले। कपड़ों के साथ मॉल्स ने हमारा ध्यान हेड एक्सेसरीज़ पर भी डाला।

कविता भारतीय ने रैंप पर काफी खूबसूरत और बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाले परिधान डिजाइन किये। इनके कलेक्शन में ढेर सारी इंब्रॉयड्री के साथ काफी सारे फूलों के प्रिंट्स भी देखने को मिले। इन्होने आंखों को लुभाने वाले रंगों का चुनाव किया था जैसे, हल्का नीला, पीच, पीला, सफेद और क्रीम आदि।

निकाशा ने अपने ब्राइट कलेक्शन में चमकदार नारंगी, पीला और क्रीम का मेल दिखाया। स्प्रिंग कलेक्शन के दृारा इन्होने मानों ऑडियंस की आंखों को सुकून पहुंचाया हो। इनके डिजाइन इतने सिंपल और मनमोहक हैं कि इसे हर कोई पहनना चाहेगा।

पायल सिंघल ने अपने कलेक्शन में क्रॉप टॉप्स और फ्लेाई पैंट्स और लहंगे रखे थे। यह देखने में काफी ज्यादा भारी लग रहे थे। इनके रंग पेस्टल शेड्स के थे और इनमें ज्यादातर नेट का काम किया हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications