Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने ऐसे ढाया कहर
68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन का एक नया अंदाज देखने को मिला। अगर आप ऐश के बहुत बडे़ फैन नहीं हैं तो इन रेड कार्पेट की
तस्वीरों को देख कर बन जाएंगे। कांस के चौथे दिन पर ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिये सिर से पैर तक ढंकी एली साब की डिजाइनर गाउन का चुनाव किया।
READ: कान फिल्म फेस्टिवल में फिर छाया ऐश्वर्या का जादू
ऐश के ऊपर यह ग्रीन कलर की चमकीली गाउन काफी आकर्षक दिखाई दे रही थी। ऐश ने पहले से काफी ज्यादा वजन कम किया है इसलिये अब वह जो कुछ भी पहनती हैं, वह उन पर पूरी तरह से सूट करता नज़र आता है।
ऐश्वर्या राय का यह ग्रीन गाउन कांस के रेड कार्पेट पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया। इस फैशन आईकॉन को देख कर साफ कहा जा सकता है कि उम्र केवल एक गिनती भर ही है।
आइये देखते हैं ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर किस तरह से कहर ढाया।

ऐश्वर्या दिखीं चमकीले गाउन में
कांस के रेड कार्पेट पर पिछली बार के मुकाबले ऐश्वर्या का लुक काफी ज्यादा क्लासी और बोल्ड दिखा।

एली साब गाउन में ऐश्वर्या
रेड कार्पेट पर चलने के लिये ऐश्वर्या ने जो गाउन का चुनाव किया था, वह एली साब का था। यह गाउन साटिन और लेस फैबरिक से बना हुआ था।

लोरियल पेरिस के प्रेसीडेंट के साथ पोज देती ऐश्वर्या
ऐश ने लोरियल पेरिस के प्रेसिडेंट के साथ भी कुछ पिक्स खिंचवाईं।

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने ऐसे वॉक की मानों वह वहां पर वापस आ कर काफी ज्यादा खुश हों। ऐश की नेक लाइन काफी एलीगेंट लग रही थी। साथ ही गाउन भी अच्छी तरह से फिट बैठा नज़र आया।

ऐश की नेकलाइन
गाउन की नेकलाइन डबल लेयर स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जो कि पूरी तरह से उनके गले को ढंके हुए थी।

ब्लो किस करती हुईं ऐश
रेड कार्पेट पर ऐश ने अपनी खुशी को अपने फैंस को ब्लो किस करते हुए दिखाया। ऐश ने अपने बालों को शॉट और कर्ल करवा कर साइड में कर रखा था।

ईवा लोंगोरिया के साथ ऐश्वर्या
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर कैमरे के सामने ऐश ने ईवा लोंगोरिया के साथ पोज दिया।



Click it and Unblock the Notifications
