Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2015 : कब छाया किसका जादू
कान्स फिल्म फेस्टिवल अब फिल्मों से ज्यादा दुनिया भर की अभिनेत्रियों की ड्रेसों की वजह के लिए ज्यादा मशहूर होता जा रहा है। दुनिया की हर स्टाइल आईकॉन यहां अपनी यूएसपी के साथ रेड कारपेट पर जब उतरती हैं तो सभी निगाहें टिकी रह जाती हैं।
अभिनेत्री ही नहीं बल्कि अभिनेता भी रेड कार्पेट पर धूम मचा देते हैं। रेड कार्पेट पर चलने वाली हर सेलेब्रिटी का लिबास कोई आम लिबास नहीं होता है और न ही उसे फैशन वर्ल्ड में हल्के में लिया जाता है।
2015 के कान फिल्म फेस्टिवल में 7 वें और 8 वें दिन काफी चहल-पहल रही। इसी दिन भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बबली लुक वाला गाउन पहनकर फिर से साबित कर दिया कि हुस्न कभी कमतर नहीं होता है।
इस स्पेशल ड्रेस की वजह से ऐश्वर्या सारा वक्त सुर्खियों और मीडिया में छाई रही। इसके अलावा और भी ढ़ेर सारी अभिनेत्रियां आई थी; जैसे- कार्लि क्लोस, एमली ब्लंट और सु-जो पार्क।
READ: कान्स 2015 में ऐश्वर्या ने ऑस्कर डे ला गाउन पहनकर बिखेरा जलवा
कई नए शादीशुदा जोड़े भी रेड़ कारपेट पर नजर आएं, जिनमें से सभी की निगाहें खासकर निक्की रीड और इयान सोमेरहाल्डर पर थी। आइए जानते हैं कि कान फेस्ट के दौरान इन दो दिनों किसने क्या ड्रेस पहनी:

राल्फ एंड रूसो में एेश्वर्या राय बच्चन:
भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या 2015 के कान फेस्ट में दूसरी बार जिस लिबास में दिखाई दी, वह बहुत आकर्षक था, इस गाउन को रॉल्फ एंड रूसो कहा जाता है।

आशी स्टूडियों में अराया ए. हारर्गेट:
अराया ने कान फेस्टिवल में 8 वें दिन पंखों के लुक वाला व्हाइट रंग का गाउन पहना, कमर के नीचे से गान एकदम से ढीला था, जो देखने में काफी ग्लैमरस था।

एलि साब में एलेट्टरा रोसील्लनी वाईडेमन:
नो डाउट, एलेट्टरा रोसील्लनी वाईडेम, काली ड्रेस में सभी को अपनी ओर मुग्ध कर रही थी। उनका गाउन इलेक्ट्रिफाईंग ग्लो वाला था, जिस पर किसी की भी निगाह ठहर जाएं। इस तरह का गाउन काफी अलग था।

स्टेल्ला मैक्कार्टने में एमिली ब्लंट:
एमिली ब्लंट का सिल्वर स्पार्क वाला गाउन हर किसी को काफी नया और यूनिक लग रहा था, क्योंकि इस बार के कान में इस तरह का गाउन कोई भी नहीं पहनकर आया था।

जुहेर मुराद में इज़ाबेल गोउलार्ट:
हॉट और सेक्सी गाउन पहनकर इज़ाबेल ने फिर से साबित कर दिया कि उनके ड्रेसिंग का कोई जबाव नहीं। यह गाउन स्ट्रीप्ड पैर्टन वाला था, जो सूर्य की किरणों जैसा लुक दे रही थी। इस गाउन की बैक बहुत सेक्सी थी।

अलालिया में जॉन स्मॉल्स:
जॉन स्मॉल्स की ओपन लेग व्हाइट ड्रेस जानलेवा थी। उनका अंदाज और साथ में पहनी जाने वाली एस्सेसरीज और वॉलेट भी काफी अच्छा था। उनकी ड्रेस में नेवल का दिखना उस ड्रेस की खासियत थी।

एलि साब कॉर्चर में नाईव्य अलावारेज़:
सारा का सारा स्पेनिश लुक, 7 वें दिन नाईव्य अलावरेज़ ने अपने गाउन में ही दिखा दिया। उन्हे 7 वें दिन का बेस्ट ड्रेस कैरी करने वाला माना जाता है। उनका ड्रेस सिल्वर और ट्रांसपैरेंट लुक वाला था।

अज़ारो कॉर्चर में निक्की रीड:
हाल ही में शादी रचाने वाली निक्की रीड अपने हैंडसम से हसबैंड के साथ अज़ारो स्पेशल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी ड्रेस का कलर मिडनाइट ब्लू था।

प्रदा में राचेल वेस्ज:
एम्ब्रेल्ड कलर का साटन फ्रैब्रिक का गाउन, राचेल पर काफी फ़ब रहा था। यह गाउन काफी हटकर था, जिसकी बाहें पूरी और टिनी कटआउट वाला नेकलाइन था।

ऑस्कर डे ला रेंटा में सो-जू:
ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन में सो-जू काफी ब्यूटीफूल दिख रही थी, उनकी ड्रेस का रंग व्हाइट था। यह पूरी ड्रेस लेस से बनी हुई थी, जिसमें डायमंड जड़ी हुई बेल्ट लगी थी।



Click it and Unblock the Notifications
