Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फिल्मफेयर रेड कार्पेट पर किस सेलेब्रिटी ने पहनी बेस्ट ड्रेस: PICS
इस बार के फिल्मफेयर अवार्ड के रेड कार्पेट पर काफी ऐसी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज दिखीं जिन्होने अपने फैशन सेंस से मानों कहर ही ढा दिया हो। अपने डिजाइनर कपड़ों में ये सेलेब्रिटियां काफी खूबसूरत नज़र आ रही थीं। पुराने जमाने की एक्ट्रेसों जैसे रेखा, तब्बू और सोनाली बेंद्रे से ले कर आज की जमाने की एक्ट्रेसो जैसे सोनम कपूर, इलियाना डी क्रूज और आलिया भट्ट आदि ने अपने फैंस को एक बड़ा और खूबसूरत सा सरप्राइज दिया।
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2014: रेड कार्पेट की रिवीलिंग ड्रेस
बॉलीवुड के लिये फिल्मफेयर अवार्ड्स एक बहुत ही बड़ा इवेंट है, जिसमें हर कोई रेड कार्पेट पर एक से बढ़ कर एक दिखने की चाहत रखता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको 23 ऐसी बेस्ट बॉलीवुड बेस्ट ड्रेस सेलेब्रिटीज़ की पिक्स दिखाएंगे जिन्होने रेड कार्पेट पर हमें एक बड़ा झटका दिया और हर किसी की तारीफे लूटी।

विद्या बालन
विद्या बालन ने अपना काफी वजन कम कर लिया है जिस कारण वह रेड कार्पेट प कहर ढा रही थीं।

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने रेड कार्पेट पर ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा था, जिसमें वह काफी अच्छी दिख रही थीं।

तनीषा मुखर्जी
तनीषा ब्लैक कलर की मरमेड गाउन में काफी सुंदर लग रही थीं।

तब्बू
तब्बू, रेड कार्पेट पर काफी ज्यादा मनमोहक दिख रही थीं। तब्बू ने विजयॉन ड्रेस पहन रखी थी।

सूरवीन चावला
सूरवीन चावला ने वाइट नंबर चुना। इस ड्रेस की नेकलाइन काफी डीप थी। सूरवीन काफी हॉट नज़र आईं।

सोनम कपूर
सोनम ने अनामिका खन्ना दृारा डिजाइनर ड्रेस पहना था। सोनम इस बार काफी फ्रेश लुक में नज़र आईं।

श्रद्धा कपूर
रेड कार्पेट पर अगर कोई परी जैसी दिखी तो वह थीं हमारी श्रद्धा कपूर। जिन्होने चमकार स्नेहला खान का डिजाइनर गाउन पहन रखा था।

रिचा चढ्ढा
रिचा चढ्ढा ने अपने खास आउटफिट से हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इनके गाउन का कांबिनेशन काफी अच्छा लग रहा था।

रेखा
हमारी गोल्डन गर्ल ऑफ बॉलीवुड इस बार रेड कार्पेट पर चमकार गोल्ड साड़ी में देखी गईं।

पल्लवी शारदा
गौरी एंड नयनिका गाउन में पल्लवी पूरे नंबर ले कर चली गईं। यह पिंक कलर का गाउन उन पर काफी जच रहा था।

नेहा धूपिया
इस बार नेहा धूपिया रेड कार्पेट पर किसी बार्बी डॉल से कम नहीं दिख रही थीं। अल्पना एंड नीरज गाउन में वह काफी सुंदर दिखाई दीं।

मानसवी मामगई
मानसवी ने रेड कार्पेट पर नीऑन हर गाउन पहना था जिसके डिजाइनर स्वपनिल शिंडे थे।

माधुरी दीक्षित
जेड कलर का यह ऑफ शॉल्डर गाउन माधुरी को एक नया लुक दे रहा था। वह उसमें बिल्कुल एंजल लग रही थी।

कनिका कपूर
बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ने एक बहुत ही प्यारी सी ड्रेस पहनी थी जो कि मॉनीषा जयसिंह ने तैयार की थी।

कालकि
खूबसूरत लेडी कालकि ब्लैक और गोल्डन ड्रेस में थीं, जिसके डिजाइनर निखिल एंड थंपी थे।

काजोल
काजोल तो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही थीं। पीच कलर के गाउन के साथ काजोल ने चैरी कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी, जिसमें वह कहर ढा रही थीं।

इलियाना डी'क्रूज़
इलियाना ले निखिल थंपी का आउटफिट पहना था। ड्रेस के साथ उन्होने गोल्ड कलर की बेल्ट पहन रखी थी।

गौहर खान
ब्लैक और वाइट कलर की खूबसूरत गाउन में गौहर काफी ज्यादा जच रही थीं।

एवलिन शर्मा
एवलिन एक बेस्ट ड्रेस सेलेब्रिटी थीं जिन्होने रेड कार्पेट पर मानों कहर ही ढा दिया।

दिव्या दत्ता
इस गोल्डन कलर की प्यारी साड़ी और बटुए के साथ दिव्या के चेहरे पर काफी ग्लो दिख रहा था।

दिया मिर्जा
दिया मिर्जा अपने पति के साथ आईं थी। दिया ने ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक कैरी कर रखा था।

दीपिका पादुकोण
दीपिका ने रेड कार्पेट पर काफी स्टाइलिश वे में वॉक की। दीपिका ने अपने टोन्ड लेग्स को आशी स्टूडियो में दिखाए।

आलिया भट्ट
रेड कार्पेट पर आलिया ने भी अपना जलवा दिखाया और हर किसी का मन मोह लिया।



Click it and Unblock the Notifications
