Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2015: बेस्ट ड्रेस पहनने वाली सेलेब्रिटीज़
ग्लैमर और सेलेब्रिटियों की चका-चौंध से भरा हॉलीवुड का मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह काफी बड़े धमाके के साथ शुरु किया गया। यह 72वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स था, जिसमें हॉलीवुड की सभी सेलेब्रिटियों ने एक से एक डिजाइनर ड्रेसें पहन कर रेड कार्पेट पर वॉक की।
वे सेलेब्रिटियां जिन्होनें रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया उनमें से कुछ के नाम हैं, जेनिफर एनिस्टन, जेनिफर लोपेज़, जेन फोंडा और रीस विदरस्पून आदि। रेड कार्पेट पर हमें बेस्ट ड्रेस तथा वर्स्ट ड्रेस पहनी हुई हर तरह की सेलेब्रिटियां देखने को मिलीं। किसी ने काफी ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस पहन रखी थी तो कुछ ने बोल्ड कलर्स तथा डीप नेकलाइन ड्रेसों का चुनाव किया था।
अपने हिसाब से सभी सेलेब्रिटियों ने रेड कार्पेट पर अच्छा दिखने की पूरी तैयारी कर रखी थी, मगर उनमें से कुछ ही ऐसी सेलेब्रिटियां थी जिन्होनें अच्छी ड्रेस पहनने का खिलाब हांसिल किया। आइये देखते हैं किन सेलेब्रिटियों ने 72वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड पर पहनी थी बेस्ट ड्रेस-

रीज विदरस्पून
खूबसूरत हॉलीवुड अभिनेत्री रीज ने चमकदार सिल्वर ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा था, जो कि कैल्विन केलिन से था। इसके साथ ही उनका मेकअप काफी हल्का था, जो कि उन पर काफी ज्यादा सूट कर रहा था।

अना फारिस
अना फारिस ने भी रेड कार्पेट पर वॉक किया। इन्होने एक ब्राइट ड्रेस पहन रखी थी जो कि रीम एक्रा का स्प्रिंग 2015 के कलेक्शन से लिया हुआ था। गाउन पर सिल्वर डीटेलिंग की हुई थी।

ल्यूपिटा न्यूोंगओ
ल्यूपिटा न्योंगओ ने लाइट परपल का गाउन पहना था, जिसके ऊपर काफी सारे पत्तों के आकार के फर लगे हुए थे। यह गाउन उन्हें काफी नया लुक दे रहा था।

जेन फोंडा
जेन ने अपने चमकदार गाउन के बल पर काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सेक्सी रेड ड्रेस में वह काफी कमाल की दिखाई दीं।

कैथरीन हैगल
कैथरीन ने रेड कार्पेट को ब्लू रंग का टच दे दिया। उन्होने जैक पोसेन गाउन पहना था जिसके साथ उनकी कीमती पत्थरों वाली ज्वैलरॉफी रही थी।

एमली ब्लंट
एमली ने रेड कार्पेट पर क्रॉप पैटर्न ड्रेस पहनी थी, जो कि मिशेल कोर्स दृारा डिजाइन किया गया था।

कैरी वॉशिंगटन
कैरी ने ऑफ शोल्डर परपल और ब्लू रंग की ड्रेस पहनी थी।

केट हडसन
केट ने हमें अपनी रेड कार्पेट ड्रेस से हैरान परेशान कर दिया। केट ने काफी डीप गले वाली वाइट गाउन पहन रखी थी। केट इस ड्रेस में काफी बोल्ड दिख रही थीं।

केट बेकिंग्सले
केट ने रेड कार्पेट पर काफी न्यूटल ग्रे ड्रेस पहनी रखी थी, जो कि एली साब से थी। उप्पर की ओर सल्विर का काम और नीचे बिल्कुल प्लेन गाउन, काफी ट्रेंडी दिख रहा था।

हेदी क्लम
हेदी क्लम ने रेड कार्पेट पर सुर्ख लाल रंग का गाउन पहना था , जो कि नीचे से स्लिट था।

सलमा हायेक
सलमा हायेक वाइट एलेक्जेंडर मैकक्वीन गाउन मे काफी सुंदर दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होने अपनी कमर पर ग्रे बेल्ड लगा रखी थी, जिससे उनका ग्लैमर और भी ज्यादा बढ़ गया था।

जेनिफर एनिस्टन
जेनिफर एनिस्टन ने हॉल्टर ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी जांघो पर काफी लंबा स्लिट था।

हेलन मिरन
रेड कार्पेट पर हमें ज्यादातर सेलेब्रिटियां रेड ड्रेस में ही दिखीं। इनमें से एक थीं हेलन मिरन जिन्होने डोल्से एंड गबाना की लंबी स्लीव्स वाला गाउन पहना था।

टेलर श्चिल्लिंग
रेड ड्रेस में टेलर भी कुछ कम नहीं दिख रही थीं। इन्होने एक बड़ा ही प्यारा सा गाउन पहना था जिसका गला काफी डिजाइनर था। इनकी इस ड्रेस की शोभा तब और बढ़ गई जब टेलर ने हाथों में फेरागामो क्लच पकड़ लिया।

अन्ना केनड्रिक
यह एक्ट्रेस किसी फेयरीटेल की रानी से कम नहीं दिख रही थी। इन्होने खुद के लिये न्यूड शेड की फ्रॉकनुमा गाउन चूज की थी, जो कि उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी की कगार में शामिल कर रहा था।

लॉर्ड
ब्लैक पैंटसूट में लॉर्ड काफी आकर्षक दिख रही थीं। रेड लिपस्टिक और सिल्वर रंग का बंदगले का नेकलेस उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा रहा था।

जुलिन्ने मूर
जुलिन्ने मूर ने भी बेस्ट ड्रेस पहन कर हर किसी को चौंका दिया।

जेसिका कास्टेन
जेसिका ने ब्रोंज कलर की चमकदार हॉल्टर गाउन पहन रखा था। वह देखने में किसी गॉडेस से कम नहीं लग रही थीं।

सिन्ना मिलर
सिन्ना मिलर, ने MIU MIU ड्रेस पहन रखी थी। इनकी इस वाइट ड्रेस में काफी ज्यादा डीप गला था, जो उन्हें बोल्ड लुक दे रहा था। गाउन के नेक पर काफी डीटेल में डिजाइनिंग की हुई थी।

नाओमी वॉट्स
वाइट, रेड और ब्लैक के अलावा हमें यलो रंग की ड्रेस भी रेड कार्पेट पर देखने को मिली। नाओमी वॉट्स ने यलो रंग के गाउन के साथ गले में बल्गेरिया स्नेक नेकलेस पहन रखा था, जो कि उल्हें किलर लुक प्रदान कर रहा था।

टीना फे
हर साल और हर अवार्ड फंक्शन में टीना मन लुभाने वाली ड्रेस पहनती हैं। इस साल भी टीना ने क्यूट सी दिखने वाली अंटोनियो बेरार्डी कस्टम मेड स्टेपलेस वाइट एंड ब्लैक गाउन पहना।

रोज़ामंड पाइक
रोज़ामंड ने रेड कार्पेट पर वाइट रंग का गाउन पहन कर वॉक किया। वाइट गाउन काफी ज्यादा बोल्ड था।



Click it and Unblock the Notifications
