Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
गुजराती दुल्हन बन कर चित्रांगदा ने की ज्वेलरी की पेशकश
इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2015 की शुरुआत काफी बड़े अंदाज में हुई। इस शो में चार चांद लगाने के लिये बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा चित्रांगदा सिंह, ज्वेलरी डिज़ाइनर शोभा श्रीनगर के आभूषणों को पेश करने के लिये रैंप पर उतरी।
चित्रांगदा सिंह ने सुमित दास गुप्ता दृारा डिजाइन किया हुआ पिंक और गोल्डन कलर का भारी ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था। इसके अलावा उन्होने गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी जिसमें से लेयर्ड गोल्ड नेकलेस और चेन इयररिंग्स देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
जानें, खूबसूरत चित्रांगदा की खूबसूरती का राज
हमें उनका ब्रेसलेट काफी अच्छा लगा जो कि उनकी अंगूठी से जुड़ा जुआ था। इसके अलावा चित्रांगदा ने आर्म बैंड पहना हुआ था जो उनके लुक को देसी लुक दे रहा था। आइये अब तस्वीरों के जरिये देखते हैं कंगना के इस ब्राइडल लुक को।

चित्रांगदा सिंह
शोभा श्रीनगर के लिये चित्रांगदा सिंह शोस्टॉपर बनीं।

चित्रांगदा बनी गुजराती दुल्हन
चित्रांगदा सिंह जब रैंप पर उतरी तो उन्हें देख लगा कि वह गुजराती दुल्हन के अवतार में हैं। उन्होने पिंक और गोल्डन कलर का भारी लहंगा पहन रखा था।

देसी ब्राइड
शोभा की ज्वेलरी देसी और ट्राइबल किसम की दिख रही थी, जो आज कल काफी ज्यादा फैशन में है।

बाजुबंद
ब्राइडल कलेक्शन में बाजुबंद न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

ट्राइबल लुक
यह ट्राइबल लुक आपके होश उड़ा देगा क्योंकि इसकी ज्वेलरी कुछ खास है।

हेयर बैंड्स
ब्राडल हेयर एक्सेसरीज़ में कमरबंध के साथ बालों की सजावट के लिये खूबसूरत ज्वेलरी भी प्रदर्शित की गई थी।

मुस्लिम ब्राइड
सिंपल और एलिगेंट लुक में मुस्लिम ब्राइड भी दिखी जिसने काफी सिंपल ज्वेलरी पहन रखी थी।

पार्टी के लिये खास
अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आपको ऐसी एलिगेंट ज्वेलरीज़ काफी पसंद आएंगी। रिंग के साथ अटैच ब्रेसलेट आज कल काफी इन है।

पुरुषों के लिये भी कुछ खास
स्टेज पर हमें पुरुषों के लिये जड़ाऊ नेकलेस देखने को भी मिले, जिसमें मोतियां जड़ी हुई थीं। यह बेहद कमाल का पीस था।

जब रैंप पर हुआ गुजराती डांस
रैंप पर गुजराती कल्चर का पूरा फील देने के लिये मॉडल्स ने डांस भी किया।



Click it and Unblock the Notifications
