Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
IIJW 2015: राजीव मेहता के डिजाइनर ग्रीन गाउन में खिल उठी सोफी चौधरी
आईआईजेडब्ल्यू 2015 ने धूम मचा रखी है। हर दिन बॉलीवुड की हस्तियां, डिजाइनर्स के खूबसूरत डिजाइन में रैम्प पर चलकर धड़कने बैठा देती हैं। इस ज्लैवरी वीक में कई डिजायनरों ने अपने स्पेशल क्रिएशन को सामने लाया है।
तीसरे दिन भी इस उत्सव का जलवा कम नहीं हुआ है और इसकी शुरूअात में ही डिओसा ने स्वारवस्की जेमस्टोन को शो किया। मिस इंडिया सुश्री श्रेया मिश्रा और सुपर मॉडल उज्जवला रावत ने रैम्प पर वॉक की। शोस्टॉपर सोफी चौधरी थी।

डिओसा एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ होता है देवी। पूरे दिन में काफी ग्लीटरिंग डायमंड को पेश किया गया, जो वाकई में गज़ब कहर ढा रहे हैं। हर किसी का दिल उन ज्वैलरी डिजाइन पर आ गया था। सोफी चौधरी ने रैम्प् पर चलने के दौरान राजीव मेहता द्वारा डिजाइन फिट गाउन पहना था और उस डायमंड की ज्वैलरी पहनी थी, जो मरमेड गाउन से काफी मैच कर रही थी।
शोस्टॉपर बनी सोफी चौधरी ने ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ था जिसमें उनका फिगर एकदम से खिलकर सामने आ रहा था। उनकी ड्रेस में काफी ड्रामाटिक इफेक्ट था।

इस ड्रेस पर सोफी चौधरी ने रूबी और डायमंड से बना सेट गले में पहना था। यह नेकलस, लेयर में था और इस पर छोटे-छोटे से फ्लॉवर बने हुए थे।
गले में सेट के अलावा, सोफी ने एक क्राउन भी सेट की तरह ही पहन रखा था, जिस पर हीरे लगे हुए थे। एक रूबी कॉकटेल रिंग और एक ब्रासलेट भी इस ड्रेस के साथ उम्दा दिख रहे थे। हेयर स्टाइल में सोफी एक स्टाइलिश जूड़ा बनवाया था। उनके चेहरे पर किया जाने वाला मेकअप डीसेंट सा था लेकिन आंखों पर स्मोकी पर लुक था।



Click it and Unblock the Notifications
