Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रैंप पर वाइल्ड फैशन को पेश करती हुई दिखीं सोहा अनी खान
लक्मे फैशन वीक में इस बार थोड़ा वाइल्ड टच देखने को मिला। अगर आप फैशन फ्रीक हैं और अपने लुक को नया अंदाज देना पसंद करती हैं तो आपका बबिता के डिजाइनर वेयर काफी हद तक पसंद आएंगे। बबिता के लिये रैंप पर इस बार सोहा आली ने शो स्टॉपर की भूमिका निभाई। सोहा ने रैंप पर वॉक करने के दौरान

भारी प्रिंटिड फ्री फ्लोइंग, मल्टी लेयर स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना था। इस ड्रेस में सोहा की पतली कमर साफ झलक रही थी।
LFW 2015: मनीष मल्होत्रा ने पेश किया ब्लू रनवे कलेक्शन

नई नवेली दुल्हन बनी सोहा अली खान रैंप पर काफी अच्छी लग रही थीं। उन्होने खूबसूरत कपडे़ के साथ ही सिर पर माथ बेंदी लगा रखा थी, जो कि उनके आउटफिट को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा था।

लक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन हमें काफी स्टाइल और कलर्स देखने को मिले, लेकिन बबिता मल्खानी के नेटिव स्टाइल से बेहतर और कुछ भी नहीं दिखा। जवां लड़कियों के लिये बबिता के पिटारे में काफी सारे अनोखे परिधान थे। आज के हिसाब से कलर्स और स्टाइल से मानों उन्होने सभी का दिल जीत लिया हो।

रैंप पर वॉक करती हुई मॉडल्स पर कपड़े काफी फिट नज़र आ रहे थे। आप भी इन्हें अपने लिये ट्राई कर सकती हैं। कपड़ों पर अगर ध्यान से नज़र डाली जाए तो आपका पाएंगी कि बबिता ने उनमें महानगरों की परंपरा, कला और शिल्प को नजदीकी से दर्शाया है।

रैंप पर खूबसूरत स्कर्ट और ड्रेस के कलर्स मेटैलिक शेड्स, नीऑन कलर्स और एलेक्ट्रिक हियू लिये हुए थे। अगर आपको हैवी प्रिंटिड स्कर्ट पसंद आती है तो वह भी आपको इनके कलेक्शन में मिल जाएगी। बबिता के कलेक्शन में हर तरक के पसंद वालों के लिये कुछ ना कुछ था।

दूसरा हाई लाइट जो बबिता के शो में हमें देखने को मिला वह था मॉडल्स के चेहरे पर किया गया मेकअप। वाइल्ड फैशन और खूबसूरत मेकअप किसी भी यंग जनरेशन को काफी पसंद आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
