Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
कान्स के हर साल कुछ ऐसी दिखती हैं सोनम कपूर
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन आइकन हैं। फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों में सोनम का नाम भी दर्ज है। कांस फिल्म फेस्टिवल में सोनम हर साल जाती हैं और वहां अपने फैशन सेंस का जादू बिखेर कर आती हैं।
READ: कांस 2014: एली साब ड्रेस में खूबसूरत सोनम कपूर
सोनम कपूर के फैंस उन्हें एक्टिंग से नहीं बल्कि उनके फैशन सेंस और मनमोहक लुक्स की वजह से जानते हैं। सोनम का फिगर और उनकी पर्सनेलिटी कुछ ऐसी है कि वह कोई भी ड्रेस आराम से कैरी कर सकती हैं।

कांस 2011 में सोनम की पहली उपस्थिति देखने को मिली, जिसमें उन्होने रेड कार्पेट पर जीन पॉल की वाइट शीर नेट गाउन पहन रखा था। इनका यह वाइट गाउन सबसे जुदा लग रहा था, इसलिये अगर हम इन्हें रेड कारपेट क्वीन भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा।
READ: सोनम कपूर की स्टाइल डायरी: बर्थडे स्पेशल

उसके बाद सोनम का दूसरा अपीयरेंस कांस 2012 में देखने को मिला। सोनम ने मैकक्वीन कलेक्शन पहना हुआ था। सोनम का यह लुक पूरी तरह से गोथिक स्टाइल से प्रेरित नज़र आया। सोनम का यह गाउन ऐसा था जिसे बॉलीवुड में कोई भी पहनने से पहले दस बार सोंचेगा मगर सोनम ने इसे बड़ी बखूबी से इसे कैरी किया था।
READ: तो ऐसे कम किये सोनम ने अपने 30 किलो वजन

वहीं कांस 2013 का लुक सोनम ने फेयरीटेल से प्रेरित हो कर रखा था। रेड कार्पेट इवेंट पर सोनम ने कैन-कैन डोल्से एंड गबाना बॉलरूम प्रिसेंस गाउन पहना था। यह गाउन काफी ज्यादा खूबसूरत था जिस पर रोज फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए थे।

2014 कांस रेड कार्पेट पर सोनम से गाउन छोड़ कर इंडियन ट्रेडिशनल लुक अपनाया। सोनम ने रीइंवेटिड साड़ी पहनी थी जो कि काफी पतले फैबरिक से बनी हुई थी। यह धोती स्टाइल की साड़ी चोकर ज्वेलरी के साथ पहनी गई थी। यह नेकलेस उनकी मां के कलेक्शन में से एक था, जो कि बहुत प्यारा लग रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
