Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली भर देंगे झोली -
Hanuman Jayanti 2026: आरती कीजै हनुमान लला की...हनुमान जयंती पर यहां से पढ़कर गाएं बजरंगबली की आरती -
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: अंजनी के लाल तू...इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं -
Hanuman Jayanti Sanskrit Wishes: 'ॐ हनुमते नमः', इन श्लोकों व संदेशों से दें हनुमान जयंती की बधाई -
Aaj Ka Rashifal, 2 April 2026: मेष से मीन तक, जानें हनुमान जयंती पर सभी 12 राशियों का राशिफल -
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
भारत के ये भूतिया कॉलेज उड़ा देंगे आपके होश
जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, कॉलेज लाइफ को लेकर खासे क्रेजी होते हैं। जितने भी लोगों ने कॉलेज लाइफ को एंजाय किया होता है वो जानते है कि कॉलेज में कितनी मस्ती और मजा होता है।
हर कोई हर किसी की टांग खिंचता है, प्रोफेसर तक की खिंचाई से स्टूडेंट बाज नहीं आते हैं। लेकिन अगर आपके सपनों के कॉलेज में कोई भूत रहता हो, तो कैसा लगे।
अरे भाई... हम आपसे मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि इस आर्टिकल में कुछ ऐसे कॉलेज के बारे में बताने जा रह हैं जिन्हें भूतिया कॉलेज कहा जाता है।
हालांकि, ये चालू हालत में हैं लेकिन इनमें किस्से-कहानियों की भरमार है। जानिए भूतिया कॉलेज के बारे में:

एनआईटी, हमीरपुर
ऐसा माना जाता है इस कॉलेज के कैलाश हॉस्टल के ब्लॉक-सी में एक भूतिया कमरा है जहां एक छात्र ने सुसाइड कर लिया था। वहां के छात्रों का मानना है कि इस कमरे में आते ही ब्लूटूथ कनेक्शन ब्यॉव हू डाइड शो करता है लेकिन आप जैसे ही कमरे से बाहर निकलें, वो कनेक्शन शो नहीं करता है। वाकई में कुछ अजीब सी बात है।
Image Courtesy

वूमन कॉलेज, कोलकाता:
इस कॉलेज को सर वॉरेन हॉस्टिंग का घर माना जाता है और मजेदार बात यह है कि उन्होंने इसे कभी नहीं छोडा। कई छात्रों के अनुसार, वो अभी भी इसी कॉलेज में रहते थे और उनकी उपस्िथति को महसूस किया जा सकता है। छात्रों का कहना है कि उन पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप के लिए वह अभी भी दस्तावेजों की तलाश करते रहते थे।
Image Courtesy

खैरताबाद साइंस कॉलेज, हैदराबाद
यह इमारत बेहद डरावनी है जो बुरे सपने देती है। ऐसा माना जाता है कि इस कॉलेज में कई रहस्यमयी मौतें हुई हैं और शव कभी भी सही हालत में नहीं प्राप्त हुआ है। छात्रों ने कई बार भूतों और कंकालों को टहलते हुए देखा है और शोर को भी सुना है। जिस गार्ड को इस इमारत की देखरेख के लिए रखा गया था, वह भी रहस्यमयी हालत में मरा हुआ मिला था।
Image Courtesy

क्रिश्चियन कॉलेज, मद्रास
भारत के चुनिंदा रहस्यमयी और भूतिया कॉलेजों में से एक कॉलेज यह है। लोगों केा अभी भी इस कॉलेज की खाली कैमिसट्री लैब में आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार ऐसा लगता है कि कोई लेक्चर दे रहा हो। माना जाता है इस विषय से प्यार करने की प्रोफेसर की मौत यहां हुई हो।
Image Courtsey

पुणे विश्वविद्यालय
भारत में अच्छे माहौल वाले कॉलेजों में से एक पुणे विश्वविद्यालय है। लेकिन अंदर की बात यह है कि यह काफी भूतिया भी है। माना जाता है कि पुणे विश्वविद्यालय में 1886 में एलाइस रिचमैन नामक ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत हैजा होने से हो गई थी। उसकी आत्मा इस जगह भटकती रहती है।
Image Courtesy

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला
यह परिसर, एक श्मशान घाट पर बना हुआ है। कई बार छात्रों को क्रिकेट के मैदान में हड्डियां मिलती है और अपने आप बर्तन भी गिर जाते हैं। यह सब घाट की ही महिमा है।
Image Courtesy

सेंट बीड कॉलेज, शिमला
प्रिटी जिंटा ने सेंट बीड कॉलेज, शिमला से ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। इस कॉलेज में अक्सर अपने आप सीटियों की आवाज सुनाई दे जाती है और ऐसा लगता है कि डाईनिंग हॉल से कोई आ रहा हो।
Image Courtesy

आईआईटी, रुड़की
इस कॉलेज के बारे में कहा जाता है कि एक अवसादग्रस्त छात्र ने इस कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड कर लिया था। जिसकी वजह से इसे भूतिया कॉलेज का दर्जा मिल गया।
Image Courtesy



Click it and Unblock the Notifications











