Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Omg! ये हैं वो महिलाएं जिन्होंने अपने पतियों को जला डाला
घरेलू हिंसा के कारण या धोखा खाने के बाद व्यक्ति पूरी तरह बदल जाता है। इससे व्यक्ति या तो पूरी तरह टूट जाता है या वह नकारात्मक बन जाता है। ऐसे कई मामले हैं जिनमें महिलाओं ने अपमानजनक रिश्ते से बाहर निकलने के लिए अपने पतियों को जला डाला।
यहाँ इस लेख में हम कई पत्नियों के बारे में बताएँगे जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपने पतियों को जला डाला। ये वे पुरु हैं जिन्हें उनकी पत्नियों ने जला डाला और ऐसा कुछ भी नहीं था जो इन महिलाओं को ऐसा करने से रोक सकता था।
"बर्निग बेड" जैसी फिल्मों से प्रेरित होकर जिसमें महिला अपने पति को जला देती है तथा उसे इसकी सजा भी नहीं मिलती, कुछ ऐसी घटनाएं हैं जिसमें पत्नियों ने अपने पतियों को जला डाला। तो आइए कुछ ऐसे मामलों के बारे में जानें जिसमें महिलाओं ने अपने पति को जलाकर मार डाला।

किरनजीत अहलुवालिया
10 वर्षों की लंबी यातना भुगतने के बाद वर्ष 1989 में किरनजीत अहलुवालिया ने अपने क्रूर और अत्याचारी पति दीपक को मार डाला। वह उसे अक्सर मारता था, परेशान करता था तथा उसका बलात्कार करता था। उसने कॉस्टिक सोडा और पेट्रोल के मिश्रण से उसे जला दिया जब वह सो रहा था। कुछ दिनों बाद उसके पति की मृत्यु हो गयी।

राजिनी नारायण
यह पेनिस बर्निग वाइफ के नाम से भी जानी जाती है। उसके पति सतीश नारायण का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था जिसे स्वाभाविक तौर पर राजिनी स्वीकार नहीं कर सकती थी। अत: उसने अपने पति का पेनिस जलाकर उसे शिक्षा देने का विचार किया। जब उसने अपने पति को जलाया तो वह बहुत अधिक घबरा गया और स्प्रिट की बोतल पर गिर पड़ा जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा 20 दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

तातान्य्षा हेदमन
इस महिला ने अपने पति के सिर पर गैसोलीन उड़ेल कर उसे जला दिया। उसके पति से अपनी 7 वर्षीय सौतेली बेटी से दुराचार किया था- हेदमन की बेटी। जब उसका सिर जल रहा था तब वह बाहर भागने में सफल रहा। लोगों से मदद मांगते मांगते वह बेहोश हो गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि यदि वह उसे गोली मार देती तो ज़्यादा अच्छा होता, उसने तो उसे केवल जलाया ही है।

मिशेल हौक्क्स
उसने दावा किया जो कुछ भी हुआ वह एक दुर्घटना थी। मिशेल हौक्क्स तथा उसके पति ने यह निर्णय लिया था कि वे अपने अपने रास्ते चले जायेंगे क्योंकि यदि वे साथ रहे एक छत के नीचे रहे तो वे एक दूसरे को मार डालेंगे। जब वह घर से निकल गयी तो एक दिन उसने अपने पति के घर में एक औरत को देखा और अपने पति को जलाने का निर्णय लिया। बहस के बाद उसने अपने पति के ऊपर के ऊपर गैसोलीन डाला और जब वे लैटर को फेंकने का प्रयत्न कर रहे थे तो गलती से वह जल गया और उसके पति की मृत्यु हो गयी।



Click it and Unblock the Notifications
