Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
अनोखी बीमारी...1 घंटे की नींद लेकर अपनी मौत का इंतजार कर रहा है ये लड़का...
हर व्यक्ति अपनी जिंदगी खुशी से गुजारना चाहता है। जिंदगी को खतरा होता है तो डर की वजह से हम खाना पीना तक छोड़ देते हैं और हो भी क्यों ना इंसान की जिंदगी ऐसे ही थोड़ी मिल जाती है।
ऐसे में आपको ये पता चले की एक इंसान ऐसा भी है जो हर घड़ी अपनी मौत का इंतजार कर रहा है तो ये चौंकाने वाली बात होगी। जीं हां ये सच है और दूसरी बात ये कि ये इंसान सिर्फ 1 घंटे सोता है।
आइए जानते है हैरान कर देने वाली इस सच्ची घटना के बारे में....

असम के इस लड़को को मौत का इंजतार है
असम में रहने वाले विकास नाम के इस लड़के को बहुत ही अजीब किस्म की बीमारी है। इस बीमारी में उसका पेट इतना फूल जाता है कि वो ना तो सो पाता है और ना चल पाता है।
ये बीमारी उसके लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। पेट फूलने के बाद उसका वजन 61 किलो हो जाता है। विकास अपने ठीक होने की उम्मीद खो चुका है।

1 घंटे की लेता है नींद
इस बीमारी का नाम कंजेस्टिव हेपटोमेगेली है और विकास इससे पिछले 5 सालों से ग्रसित है।
इस बीमारी की वजह से विकास बैठे-बैठे ही सो सकता है इसलिए वो सिर्फ 1 घंटे ही सो पाता है।
यहां तक की पेट की वजह से उसको खाने पीने में भी दिक्कत होती है।

अच्छा फुटबॉलर है विकास
एक दिन विकास फुटबॉल खेल रहा था कि पहली बार उसके पेट में दर्द हुआ और वो बेहोश होकर गिर गया।
तभी से विकास की ये हालत है। कई जगह दिखाया भी गया पर डॉक्टर ने इसका ऑपरेशन करने के लिए 6 लाख तक की फीस मांगी है।
विकास के पिता एक मजदूर हैं और महीने में 5 हजार रुपए ही कमा पाते है जो कि उनके परिवार का पेट पालने में ही खर्च हो जाते है।
अगर आप लोगों मे कोई विकास की मदद करना चाहे तो किसी मरते हुए इंसान की जान बच सकती है।



Click it and Unblock the Notifications