Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
18 साल के लड़के ने बनाई ब्रेस्ट कैंसर को खत्म करने वाली ब्रा
आप तो जानते ही होंगे कि कम उम्र के लड़के हमेशा अपने स्कूल और खेलकूद में ही लगे रहते है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लड़के मोबाइल और लैपटॉप में समय गुजारते है तो कुछ दिन भर अपनी ही जिंदगी में मस्त रहते है।
कई बार देखने में आता है कि 18 साल तक के बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और वो हमेशा अपने दोस्तो के साथ ही घूमते फिरते रहते है। ये ऐसी उम्र होती है जिसमें बच्चे अक्सर कई गलतियां भी करते है।
लेकिन भी नहीं कह सकते कि हर बच्चे ऐसा ही होगा क्योंकि एख लड़के ने अभी हाल ही में एक ऐसा काम किया है जो अमूमन उसकी उम्र के बच्चे नहीं करते है।
इस बच्चे ने अपनी छोटी सी उम्र में ही एक ऐसी चीज बनाई है जो कि कैंसर तक को मात दे सकती है। आइए जानते है कि कौन है लड़का और इसने क्या बनाया है....

ब्रेस्ट कैंसर से बचाएगी ये ब्रा
मैक्सिको में रहने वाले 18 साल के जूलियन ने एक ऐसी ब्रा बनाई है जो बनाई है जो इस समय की महिलाओं की सबसे गंभीर समस्या के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है।
दरअसल इस समय महिलाओं में सबसे ज्यादा समस्या ब्रेस्ट कैंसर की है। जूलियन ने एक ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए ये ब्रा बनाई है जो कि महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।

13 साल के जूलियन के मां को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर
जूलियन ने जिस कारण ये ब्रा बनाई है उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। दरअसल जब जूलियन 13 साल के थे तब इनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था और डाक्टरों ने तो ये भी कह दिया था कि उनकी मां अब नहीं बचेगी।
उनकी मां के ब्रेस्ट का कैंसर एक महीने में एक चावल के दाने से बढ़कर गोल्फ की बॉल की इतना हो गया था।
एक घंटे पहननी है ये ब्रा
इस ब्रा की खासियत ये है कि इसको पहनने से आपका ब्रेस्ट कैंसर खत्म हो जाएगा और अगर होने वाला होगा तो पता चल जाएगा।
इस ब्रा को आपको रोज नहीं पहनना है बल्कि आपको इस ब्रा को सिर्फ एक हफ्ते में एक बार पहनना है। ऐसा करने से आप इस गंभीर और जानलेवी बीमारी से बची रहेगी।
तीन दोस्तो ने मिलकर बनाई ये ब्रा
इस ब्रा को बनाने में जूलियन और उसके तीन दोस्तो ने मदद की है। इसको आप स्मार्ट ब्रा भी कह सकते है। इस ब्रा को पहनने के बाद पता चलता है कि ये ब्रा आपके ब्रेस्ट का टेंपरेचर, कलर और टेक्सचर नापती है।
इसके बाद अगर आपके ब्रेस्ट में कोई भी खतरा होता है तो ये आपको सावधान कर देती है।

स्मार्टफोन में मिलेगा एलर्ट
इस ब्रा की खासियत ये है कि आप इस ब्रा को पहनने के बाद अगर आपके ब्रेस्ट में कुछ भी दिक्कत होगी तो ये आपके ब्रेस्ट को चेक करके आपके स्मार्टफोन में इसका एलर्ट सेंड कर देगा जिसके बाद आप अवेयर हो सकते है।
आपको एलर्ट मिलते ही आप इसका जल्द इलाज करा सकते है।
ब्रा में लगे है 200 सेंसर
इस ब्रा में नई टेक्नॉलॉजी के चलते 200 सेंसर भी लगाए गए हैं जो होने वाली गतिविधियों का अपडेट देता है। अगर आपको ब्रेस्ट कैंसर होने वाला होगा या कोई और बीमारी होने वाली होगी तो आपको इसका पता चल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
