Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गजब...23 फीट के अजगर से निहत्ता भिड़ गया ये युवक, फिर क्या हुआ?
इस संसार में बहुत से ऐसे देश है जिनसे आपको ऐसी ऐसी खबरे सुनने को मिलती रहती है जो आपके दिमाग में कई सारे सवाल खड़ा कर देती है। कई बार ये भी होता है कि आप फैसला नहीं कर पाते हो कि ये सही है या गलत। आपने हॉलीवुड की एक मूवी एनाकॉन्डा को जरूर देखी होगी।
उसमें एक विशालकाय सांप होता है और आपने अक्सर बड़े-बड़े सांपों को पकडऩे के किस्से सुने होंगे, कई बार इस तरह के वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। इनमें हमें ज्यादातर सांप ही संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आज आपको एक ऐसी घटना के बारें में बताने जा रहे हैं जिसमें एक सांप ने एक आदमी को छठी का दूध याद दिला दिया।
लेकिन उस आदमी की हिम्मत की भी तारीफ करनी पड़ेगी जो निहत्था 23 फिट लंबे अजगर से भिड़ गया। ऐसा सच में हुआ है ये महज एक कहानी नहीं है। आइए जानते है ये हैरान कर देने वाली घटना कहां पर हुई है.....

इंडोनेशिया की है ये घटना
इस चौंका देने वाली घटना को इंडोनेशिया में अंजाम दिया गया है। पता चला है कि यहां पर रॉबर्ट रिब्बन नाम के एक लड़के ने ये काम किया है। ये लड़का एक सेक्योरिटी गार्ड है और इसकी उम्र 23 साल है। जिस दिन ये घटना हुई उस दिन वो अपने घर काम से लौट रहा था तो उसने देखा कि एक बड़े से सांप ने दो लोगों का रास्ता रोका हुआ था और उन्हे परेशान कर रहा था। इसके बाद जो हुआ वो यकीन करने लायक नहीं है।

दूसरों के लिए सांप से भिड़ गया
इस बहादुर युवक ने उन दोनो लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी और उस सांप से भिड़ गया। देखने वाले बताते है कि इन दोनो की लड़ाई काफी समय तक चलती रही और अंत में रॉबर्ट ने उस सांप को हरा दिया। रॉबर्ट ने जब लड़ाई खत्म की तो वो भी पूरी तरह से पस्त हो चुका था और उसके एक हाथ से खून निकल रहा था।

गवाना पड़ा अपना हाथ
इस लड़ाई के बाद रॉबर्ट ने जीत तो हासिल कर ली पर उसको इसकी बहुत बड़ी कामत भी चुकानी पड़ी। उस सांप से लड़ते हुए रॉबर्ट के एक हाथ की सारी हड्डियां टूट कर चकनाचूर हो गई। उसका एक हाथ अब कभी काम नहीं करेगा। इसकी बहादुरी के चर्चे बहुत दूर दूर तक फैल गए क्योंकि ये बात किसी फिल्म के ऐक्शन सीन से कम नहीं लगती है।

23 फीट की था सांप
इस घटना को सुनने वालों ने अपने दांतो तले उंगलिया दबा ली। क्या आप जानते है कि उस सांप की लम्बाई क्या थी। आप जब भी किसी छोटे से सांप को भी देखते है तो आप डर जाते है क्योंकि सांपो के प्रति एक दहशत सी भरी रहती है। इस लड़ाई के बाद जब घायल सांप को नापा गया तो पता चला कि उसकी लंबाई 23 फीट है। इस बात को देखकर सभी हैरान थे कि आखिर कैसे रॉबर्ट ने उसका सामना किया होगा।



Click it and Unblock the Notifications