Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
ये हैं Adult थीम पार्क जहां बच्चों के लिए है No-Entry
आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहां केवल 18 से ज्याद उम्र के लोग जा सकते है। इन जगहों पर बच्चों के लिए एंट्री बैन है।
दुनिया में घूमने के लिए ऐसी सैकड़ों जगहें हैं जहां कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिल जाता हैं। दुनिया में बच्चों के लिए भी कई ऐसे अम्यूजमेंट पार्क है जहां वो कई तरह की एक्टिविटीज में भाग लेते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसी भी जगहें हैं जहां जाने के लिए आपको व्यस्क होना जरुरी हैं। मतलब इन जगहों पर प्रवेश करने के लिए 18 वर्ष का होना जरुरी हैं।
आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहां केवल 18 से ज्याद उम्र के लोग जा सकते है। इन जगहों पर बच्चों के लिए एंट्री बैन है।

अमोरा सेक्स एंड रिलेशनशिप एकेडमी
अमोरा आम स्कूल या एकेडमी की तरह नहीं है, बल्कि यहां पढ़ने वाले Self Described Method से सबकुछ समझते हैं। यहां अनगिनत स्कल्पचर रखे गए हैं, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है। इरॉटिक फूड गेम्स, किसिंग एबिलिटी को कैसे बढ़ाएं जैसे अनगिनत विषयों को स्क्ल्पचर के जरिए समझाया गया है। यहां ऐसे अलग-अलग विषयों को 9 जोन बनाए गए हैं। सेंट्रल लंदन की कॉवेंट्री स्ट्रीट पर चलने वाली यह एकेडमी अप्रैल 2007 में शुरू हुई थी।

नेकेड रोलरकास्टर
दक्षिण के अंत में एडवेंचर आइसलैंड का नेकेड रोलरकोस्टर काफी सुर्खियां बटोर चुका है। अक्टूबर 2015 में सैकड़ों लोगों ने यहां जमा देने वाली ठंड होने के बावजूद बिना कपड़ों के रोलर कोस्टर की सवारी की थी। ऐसा वह किसी जुनून के चलते नहीं कर रहे थे, बल्कि ये उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल के लिए चैरिटी में पैसे जुटाने के लिए किया था। इस नेकेड राइड को गिनीज़ बुक में भी दर्ज किया गया।
बता दें 2010 में 102 लोगों ने इसी एडवेंचर आइसलैंड पर बिना कपड़ों के राइड की थी, जिसे तब गिनीज बुक ने एक अनोखा रिकार्ड माना था, लेकिन अक्टूबर 2015 में यह रिकार्ड भी टूट गए। कैंसर पीड़ितों के लिए इस राइड से 10 हजार पौंड जुटाए गए थे।

अटलांटा का चैम्बर ऑफ हॉरर
Adult Only इस टैग के साथ बने इस हॉन्टेड हाउस में कई ऐसे कोने हैं, जो आपको डरने पर मजबूर कर देंगे। यहां टूर ऑफ टॉर्चर भी हैं, जहां आप देख सकते हैं कि लोगों को कैसी-कैसी यातनाएं दी जाती थी। इसका साउंड इफेक्ट ही काफी डरावना है। भूतों और उनकी हरकतों को बयां करती ये खास ल्यूक गॉडफ्रे और रेन अरिगडा के दिमाग की उपज है, जो खुद हॉरर के दिवाने हैं और लोकल आर्टिस्ट भी। उन्होंने इसे 2013 में शुरू किया था।
अभी हाल ही में यहां एक खास तरह का एलिवेटर शुरू किया गया था, जो गेस्ट्स को बिल्डिंग के ‘डरावने' बेसमेंट में ले जाता है।

दुनिया का पहला वॉटर पार्क सिर्फ व्यस्कों के लिए
2015 में संडे टाइम्स ने ‘दुनिया के 100 बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन्स' में शामिल BH Mallorca को शामिल किया था। यह पार्क 2015 में खुला। यहां 656 सुइट्स हैं, 360 डिग्री लूप वाला रोलर कोस्टर है और ऐसा बहुत कुछ है जिसे ‘बच्चों के बिना' कपल काफी इंजॉय करते हैं।

फ्रांस का वाइन थीम पार्क
Cite du Vin का मतलब है सिटी ऑफ वाइन। यह थीम पार्क फ्रांस के Bordeaux इलाके में हैं, जहां सबसे ज्यादा वाइन बनती है। सबसे खास बात, ये वाइन थीम पार्क जून 2016 में ही खुला है। Cite du Vin में 20 वाइन सेक्शन हैं और यहां वाइन के इतिहास के साथ वाइन-कल्चर को भी समझाया गया है।
यहां 250 सीट का एक ऑडिटोरियम भी है, जहां क्लासेस, स्क्रीनिंग औऱ वाइन टेस्टिंग सेशन्स होते हैं। आमतौर पर टिपिकल अम्यूज़मेंट पार्क जैसा दिखने वाले इस वाइन पार्क का स्ट्रक्चर ही वाइन बॉटल जैसा है। यहां एक खास बोट राइड सिम्युलेटर भी है, जिसे देख आप जान सकते हैं कि बीते वक्त में समुद्री व्यापारी कैसे करते थे। चुकी ये थीम पार्क वाइन से रिलेटेड है इसलिए यहां भी बच्चों की एंट्री बंद हैं।

लवलैंड, साउथ कोरिया का सेक्स थीम
साउथ कोरिया के जेजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर स्थित जेजू लवलैंड जहां 140 लोग वहां आने वाले लोगों को उतेजित करने का काम करते हैं। इस पार्क में चारों तरफ कामुक मूर्तिया लगी हुई। यह पार्क 2004 में खुला था।
सियोल के यूनिवर्सिटी होंगिक यूनिवर्सिटी ने कामुक मूर्तियां का निर्माण करवाया था ताकि लोग सेक्स से जुड़े मिथकों से बाहर निकलें और इसकी प्रकृति को समझे। इस वजह से यहां बच्चों का आना है मना।



Click it and Unblock the Notifications
