Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ये है दुनिया के अमेजिंग घर, जो लोगों की नजरों से है दूर
इस दुनिया में भीड़ भाड़ से कोसो दूर ऐसे घर भी हैं, जहां न तो किसी की आवाजाही हैं न ही पॉल्यूशन का कोई नामों निशान हैं। ये घर ऐसी जगह बने हुए जहां लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
अपनी जमीन और छत का सपना हर शख्स का होता है जहां वो पूरे दिन की थकान मिटाकर सुकून के दो पल ढूंढ सकें। आजकल के भीड़भाड़ वाली कॉलोनियों और मल्टी स्टोरिज बिल्डिंग में यह सपना कहीं खो सा जाता हैं। कई बार सुकून की तलाश में हम पहाड़ों की तरफ घूमने के लिए निकल पड़ते हैं।
लेकिन इस दुनिया में भीड़ भाड़ से कोसो दूर ऐसे घर भी हैं, जहां न तो किसी की आवाजाही हैं न ही पॉल्यूशन का कोई नामों निशान हैं। ये घर ऐसी जगह बने हुए जहां लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि ऐसे घर भी हैं। आइए जानते है दुनियाभर के ऐसे ही सुंदर घरों के बारे में ।

यूएसए के टेक्सास में बना Dugout House
ये फोटो एक बार में देखकर आपको साधारण सा घास का एक टीला सा दिखाई दे रहा होगा। आप सोच भी नहीं सकते हो कि इसके पीछे क्या हैं?

ये रही इमेज
ये फोटो देखने के बाद आप शॉक्ड हो गए होंगे। ये घर जमीन में 6.5 फीट (2 मीटर) एम्बेडेड किया गया है। बाहर से घर साधारण एक डग आउट सा दिखता है। अमेरिका के टेक्सास में ज़मीन से 6.5 फ़ीट की गहराई में बना ये घर बाहर से देखने में भले ही मामूली दिखाई पड़ता हो, पर ये अपने-आप में सारी सुविधाओं से लेस है, इसके पीछे की तरफ़ एक स्विमिंग पूल भी मौजूद है।

पेड़ों की ओट से बना बंगला
ये जगह कितनी शांत और आरामदायक लग रही है। क्या आप सोच सकते हा कि यहां कोई घर भी है इस फोटो में। एक बार अच्छे से देखिए पेड़ो की ओट में आपको एक घर बना हुआ दिखाई देगा।

खूबसूरत सा घर
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में चारों ओर हरियाली से ढका ये घर किसी ख़ूबसूरत सपने की तरह जान पड़ता है।

शॉपिंग मॉल हाउस
चीन के हुनान में शॉपिंग मॉल की छत पर बने ये घर 4 मिलियन वाली आबादी वाले शहर में कुछ खास लोगों के रहने की समस्या को सुलझाता है।


अमेरिका में बना Canyon Mansion
अमेरिका के Utah में बने इस घर को एक कपल ने शांति की तलाश में 1986 में बनवाया था. इस घर में हर वो सुविधा मौजूद है, जो आपकी लाइफ़ को आरामदायक बनाती है।

Villa Vals
स्विट्ज़रलैंड के Vals में बना ये घर पहली नज़र में बिलकुल आम-सा दिखाई देता है, पर जैसे ही आप इस पर गौर करते हैं आप एक ख़ूबसूरत नज़ारे को खुद के करीब पाते हैं। दरअसल, इस जगह की ख़ूबसूरती को बनाये रखने के लिए आर्किटेक्ट ने इस तरह के घर को डिज़ाइन किया।

Cliff House
इस फोटो में आपको दूर दूर तक सिर्फ समुंद्र की किनारे दिखाई दे रही होंगी। अगर आपको कहें कि इस समुद्र और छोर के बीच घर है तो आप क्या कहेंगे।

पनडुब्बी सा दिखाई देना वाला घर
चिली के Coquimbo में बना ये घर अपने-आप में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। किसी पनडुब्बी की तरह दिखाई देने वाले इस घर से ख़ूबसूरत समंदर को करीब से देखा जा सकता है।

Lake Chalet
नॉर्वे के Hordaland में इस घर को बनाने से पहले इसके मालिक ने शर्त रखी थी कि इस जगह की ख़ूबसूरती के साथ कोई समझौता न किया जाये, जिसे इस घर को बनाने वाले डिज़ाइनरों ने बखूबी निभाया।

Desert Oasis
कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान के बीचों-बीच बनाया ये घर भी अपने डिज़ाइन और ख़ूबसूरत इंटीरियर से लोगों का दिल जीत रहा है।

कितना सुंदर है ये
यह अजीब सा दिखने वाला घर, दूर से मृत पत्तियों का ढेर जैसा लगता है, कैलीफोर्नियन रेगिस्तान में स्थित है। यह घर कंक्रीट, स्टील, तांबा और ग्लास से बना हुआ हैं। इसका घर का रिजल्ट सच में देखने लायक होगा।

Mirrorcube Hotel
स्वीडन के Lapland के जंगलों के बीच बने इस होटल की दीवारों को कांच का बनाया गया है. इसके बाहर इंफ्रारेड प्लेट की एक फ़िल्म चढ़ाई गई है, जिससे पक्षी इससे दूर रहे।

लेबनान के बेरुट चट्टान में बना Penthouse
दुनिया के सबसे महंगे और ख़ूबसूरत घरों की यदि लिस्ट बनाई जाएगी, तो ये घर पक्का पहले स्थान पर ही होगा। चट्टान को काट कर बनाये गए इस घर की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी थी।

फोटो शॉप्ड है तस्वीर
हालांकि यह एक वास्तविक तस्वीर नहीं है, लेकिन यह अभी एक प्रोजेक्ट है, जिसमें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट पर इस फोटोशॉप्ड तस्वीर से चट्टान में निर्मित इस घर को बनाने का आइडिया बताया जा रहा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
